अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के दौरे पर एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है,जो 14 से 18 जून के बीच बंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम के खिलाफ खेला जाएगा। होने वाले इस मुकाबले में सबकी नजर सबसे ज्यादा नजर अफगानिस्तान टीम पर रहेगी इसका कारण यह रहेगा कि भारत जैसे मजबूत टीम से किस तरह से चुनौती देती है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दोनों ही टीम के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताना चाहेंगे,जिनका भिड़ंत सबसे ज्यादा रोमांचक रह सकता है.
- के एल राहुल vs मुजीब उर रहमान

इस सीजन के आईपीएल में जहां बल्लेबाजी में के एल राहुल ने अपनी धमक दिखायी तो वहीं गेंदबाजी में अफगानिस्तान टीम के युवा स्पिन मुजीब उर रहमान ने अपने प्रदर्शन से सबके चौंका दिया।
ऐसे में अगर यह दोनों एक दूसरे के सामने नजर आए तो निश्चित रूप से बल्ले और गेंद के इस भिड़ंत को देखना काफी ज्यादा रोमांचक देखने को मिल सकता है.
2. ईशांत शर्मा vs असगर स्टेनिकजई

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजई ने हाल ही में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वे अपनी टीम के कप्तानी की बागडोर भी संभाल रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा हाल ही में काउंटी क्रिकेट के दौरान जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। ऐसे में बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी में खेले जाने वाले मैच के दौरान इन दोनों की भिड़त देखने लायक रहेगी।
3. राशिद खान vs चेतेश्वर पुजारा

राशिद खान ने इस सीजन के आईपीएल में अपनी जादुई स्पिन की गेंदबाजी की बदौलत अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी. इसके अलवा इस गेंदबाज को टी20 क्रिकेट के चुन्निंदा सफलतम गेंदबाजों में गिना जाता है।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लेकर बात करे तो उनके पास न सिर्फ विकेट पर लम्बे समय तक टिके रहने की काबिलियत है, बल्कि बड़ी पारियां खेलने की भी क्षमता है। ऐसे में अगर राशिद खान की गेंदबाजी के सामने चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करते हैं तो ये बेहद ही दिलचस्प नजारा होगा।
The post भारत-अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज में दोस्ती भूल एक दुसरे को मात देने उतरेगी इन 3 खिलाड़ियों की जोड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.