Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाक को 4-0 से पीटा

ब्रेदा। भारतीय हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शनिवार को 4-0 से शिकस्त देकर एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। इस मुकाबले में भारत की ओर से आखिरी सात मिनट में तीन गोल हुए।

त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय क्रिकेट टीम को पहले ही मैच मिली शर्मनाक हार

रमनदीप सिंह ने 26वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मनदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दिलाई है।

रोचक बात ये है कि भारतीय टीम की ओर से हुए ये चारों ही गोल मैदानी गोल थे। इस मैच में पाकिस्तान टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में 2014 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है।

विश्व नम्बर वन फेडरर को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

2014 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को नजदीकी मुकाबले में 4-3 से शिकस्त दी थी।

मैच की पूर्व संख्या पर शुक्रवार को भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने इस मैच में जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल करने की बात कही थी। गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर अपने कोच की बात को सही कर दिखा दिया है।

ब्राजील के लिए वरदान साबित हुआ मैच का इंजरी समय, कोस्टा रिका को दी शिकस्त

कोच शास्त्री और कप्तान कोहली ने किया यो-यो टेस्ट का समर्थन

मैच में भारतीय टीम के खिलाडिय़ों ने शुरू से ही पाकिस्तानी टीम के खिलाडिय़ों पर दबाव बनाए रखा। गौरतलब है कि 1978 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम एक भी बार खिताबी जीत नहीं कर सकी है जबकि वह चैंपियंस ट्रॉफी में 36 बार हिस्सा ले चुकी है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन दो साल पहले रहा था।2016 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।