खेल डेस्क। भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारतीय खिलाडीयों ने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते पडौसी मुल्क पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी हैं। शनिवार को खेले गये भारतीय टीम के पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में दमदार एंट्री की हैं। शनिवार को खेला गया मुकाबला भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला था। चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम के रमनदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह और ललित उपाध्याय ने एक- एक गोल दागे। भारतीय टीम द्वारा खेला गया यह मैच कोच हरेंद्र सिह के नेतृत्व की पहली जीत का मैच था।
चैंपियंस ट्रॉफी के का यह मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में भारत का पलडा शुरू से ही भारी रहा था। मैच के शुरूआती चौथे मिनट में भारतीय हॉकी खिलाडी रमनदीप सिंह के पास गोल करने का मौका आया था जिसमें वे विफल रहें। इस मौके के बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला जिसमें पाकिस्तान ने बडी मुस्तेदी से अपना बचाव किया। हॉकी वर्ल्ड टीम रैंकिंग में भारत की टीम छठे नंबर पर बनी हुई हैं। इस मैच में भारत को पहली सफलता मैच का दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से पांच मिनट पहले हाथ लगी जिसमें सिमरनजीत और रमनदीप की जोडी ने गोल पर सीधा निशाना साधते हुए बेहतरीन गोल कर लिया।
भारत की हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में खेले गये अपने पहले ही मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान पर बार- बार अटैक किया जिसकी बदौलत टीम को बढी जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में दूसरा गोल हाफ टाइम के बाद भी भारत के हाथ नही लगा और पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में सैफ जॉन खेला। इस मैच के चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत के शानदार गोल की वजह से टीम नें 2-0 की बढ़त ले ली। इस गोल के बाद भारत की टीम ने लगातार कई हमले किये जो पाकिस्तान को दबाव में ला चुके थे। इसके बाद भारत ने दो गोल करके पूरा मैच अपने नाम कर लिया। अब इस टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला रविवार को होगा जिससे भारतीय टीम अर्जेंटीना से भिडने वाली हैं।
Herald