Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैंपियंस ट्राफी में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत ने 4-0 से अपने नाम किया मैच

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शनिवार को एकतरफा अंदाज में 4-0 से करारी मात दी. भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल किए. कोच हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है.

भारत को चौथे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन रमनदीप सिंह मौका चूक गए. इसके बाद 14 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने अच्छा बचाव किया और भारत को बढ़त नहीं लेने दिया.

यह भी पढ़ें:

वनडे फॉर्मेट में दो नई गेंदों के इस्तेमाल पर भड़के मास्टर ब्लास्टर, कहा – ‘सर्वनाश की रेसिपी’

विश्व रैंकिंग में छठे नंबर की भारतीय टीम को इसके बाद 16 वें मिनट में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन मनप्रीत सिंह यहां चूक गए और पाकिस्तान के खतरे को टाल दिया. 18वें मिनट में 17 साल के दिलप्रीत के शानदार पास पर रमनदीन गेंद को गोल में नहीं भेज सके और भारत ने गोल करने का एक और मौका खो दिया.

दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही भारत को पहली सफलता मिली. मैच के 25 वें मिनट में सिमरनजीत ने गेंद को गोल की तरफ हिट किया और सामने खड़े रमनदीप ने इस बार यहां कोई गलती नहीं की तथा गेंद को गोल में डिफ्लेक्ट कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया.

देखें वीडियो:

The post चैंपियंस ट्राफी में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत ने 4-0 से अपने नाम किया मैच appeared first on Live Cities.