Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेन की महिला हॉकी टीम ने भारत को 4-1 से हराया

मैड्रिड
स्पेन की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे मैच में भारतीय महिलाओं को 4-1 से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में मेजबान स्पेनिश टीम टीम 2-1 से आगे हो गयी है। स्पेन की ओर से लोला रेरा ने 10वें और 34वें मिनट में दो गोल किये जबकि लुसिया जिमेनेज ने 19वें और कारमन कानो ने 37वें मिनट में एक-एक गोल किया। वहीं भारतीय महिला टीम की ओर से एकमात्र गोल 22 वें मिनट में उदिता ने किया। इस मैच में स्पेन ने अच्छी शुरुआत की जिससे उसे पहले पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कार्नर मिल गये  पर मेजबान टीम उन्हें गोल में बदल नहीं पायी। इसके बाद भी उसने हमले जारी रखें इसका लाभ भी उसके मिला और उसने 20 मिनट के अंदर ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भारतीय टीम ने भी बराबरी के प्रयास शुरु हर दिये।

भारतीय टीम की ओर से 22वें मिनट में उदिता ने शानदार मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। वहीं तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने एक बार फिर तेजी दिखाई और इसका लाभ उसे 34वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रुप में मिला। तीन मिनट बाद ही उसने एक के बाद एक गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगा दिया पर मेजबान टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी। इससे मेजबानों ने मैच जीत दिया।