Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस से रिटायर होकर, 40 की उम्र में भारतीय टीम के लिए इस खिलाड़ी ने खेला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पहले मैच में लगाया अर्द्धशतक

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उस खिलाड़ी का नाम बताने वाले है. जिसने अपनी जवानी में तो टेनिस खेला, लेकिन अपनी 40 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला.

कोटर रामास्वामी ने 40 की उम्र में किया था डेब्यू 

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे है. उस खिलाड़ी का नाम कोटर रामास्वामी है. आपकों बता दें, कि रामास्वामी का जन्म 16 जून 1896 में चेन्नई में हुए था. उस समय तक चेन्नई को मद्रास के नाम से जाना जाता था.

आपकों बता दें, कि रामास्वामी को बतौर टेनिस प्लेयर अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन जब वह 40 साल के थे, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला.

भारी-भरकम शरीर की वजह से चुना गया था टीम में 

एक टेनिस प्लेयर को भारत की क्रिकेट टीम में जगह कैसे मिली इस बात का खुलासा खुद रामास्वामी ने अपनी आत्मकथा ‘रैम्बिलिंग्स ऑफ़ गेम्स एडिक्ट’ में किया है.  उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा है, कि उन्हें भारत की टीम में क्रिकेट के बजाये अपने भारी-भरकम शरीर की वजह से चुना गया था.

भारत के लिए खेला है टेनिस डेविस कप 

आपकों बता दें, कि रामास्वामी ने 1922 में भारत के लिए डेविस कप खेला है. उन्हें टेनिस का एक शानदार खिलाड़ी माना जाता था. ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वह टेनिस डबल्स में खेला करते थे.

पहले टेस्ट में ही बनाया 60 रन का अर्धशतक 

कोटर रामास्वामी ने 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. वह भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेले, जिसमे उन्होंने 56.66 की शानदार औसत से 170 रन बनाये थे. उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 60 रन का शानदार अर्धशतक बना डाला था.

हालाँकि, दो टेस्ट मैचों के बाद उन्हें कभी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया. उन्होंने अपने दोनों टेस्ट मैच इंग्लैंड में ही खेले थे. उनका पहला टेस्ट इंग्लैंड के मैनचेस्टर में था. वही उन्होंने अपना दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला था.

The post टेनिस से रिटायर होकर, 40 की उम्र में भारतीय टीम के लिए इस खिलाड़ी ने खेला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पहले मैच में लगाया अर्द्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.