सारांस्क। रूस में चल रहे फीफा विश्व कप के ग्रुप चरण में अभी तक कई नाटकीय परिमाण देखने को मिले हैं। जहां गत चैम्पियन जर्मनी पहली बार गु्रप चरण के दौरान ही विश्व कप से बाहर हो गई वहीं उत्तर अफ्रीकी टीम ट्यूनीशिया ने 40 वर्षों में अपनी पहली विश्व कप में जीत दर्ज की।
मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु
ट्यूनीशिया ने इससे पहले अन्तिम बार 1978 विश्व कप में मैक्सिको को हराया था। उस समय वह विश्व कप में मैच जीतने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी थी। इसके बाद ट्यूनीशिया ने चार मैच ड्रॉ खेले और नौ गंवाए। विश्व कप से पहले ही बाहर हो चुकी ट्यूनीशिया ने नवोदित पनामा को ग्रुप-जी मैच में 2-1 से शिकस्त दी।
इस तरह फीफा विश्व कप के नॉक आउट में जगह बनाकर जापान ने रच दिया इतिहास
मैच में हालांकि पनामा ट्यूनीशिया के 33वें मिनट में आत्मघाती गोल से बढ़त बनाने में कामयाब रही।पनामा के विंगर जोस लुइस रोड्रिग्ज का शॉट डिफेंडर यासीन मेरिया से डिफलेक्ट होकर गोल में पहुंच गया।
इसके बाद बेन युसूफ ने 51वें मिनट में वाहबी खजरी के शानदार क्रॉस पर गोल कर ट्यूनीशिया टीम को बराबरी दिलाई। खजरी ने ट्यूनीशिया की ओर से दूसरा गोल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने बेल्जियम से ड्रॉ खेला, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार
पांचवीं बार विश्व कप खेल रही ट्यूनीशिया की टीम ने मैच में अधिकतर समय गेंद पर अपना कब्जा जमाया। इससे पहले इस विश्व कप में अभी तक कई नाटकीय मोड़ देखने को मिले हैं।
दूसरे टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मैसी की अर्जेंटीना विश्व कप में बाहर होते-होते बच गई। वहीं गत चैम्पियन जर्मनी को गु्रप चरण में ही निराशा का सामना करना पड़ा है। अब विश्व कप में अन्तिम 16 टीमों के मुकाबले तय हो गए हैं।