ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ के करियर पर बॉल टेंपरिंग कांड ने काला धब्बा लगा दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बॉल टेंपरिंग के शर्मनाक कांड को अंजाम दिया। इस मामले के सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी कार्यवाही करते हुए स्मिथ और वार्नर पर 12 महीनों का प्रतिबंध तो वहीं इस काम को अंजाम तक पहुंचाने वाले बैनक्रॉफ्ट को 9 महीनें के लिए बैन कर दिया।

स्टीवन स्मिथ की 3 महीनों बाद मैदान में वापसी
स्टीवन स्मिथ जैसे मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक के लिए ये बहुत बड़ा झटका था। स्टीवन स्मिथ ने इसके बाद माफी तो मांगी लेकिन बैन से नहीं हटाए गए। आखिर करीब 3 महीनों के बाद स्टीवन स्मिथ ने क्रिकेट के मैदान में वापसी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की रन मशीन स्टीवन स्मिथ इन दिनों कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल रहे हैं।

स्मिथ ने कमबैक करते ही जड़ा पचासा
स्टीवन स्मिथ ने गुरूवार को 4 महीनों के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी की और वापसी भी उन्होंने अपने स्वाभाव के साथ ही। स्टीवन स्मिथ ने गुरूवार को टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलने हुए 41 गेंदो में 61 रनों की पारी खेली। स्टीवन स्मिथ के लिए ऐसी कमबैक पारी की जरूरत थी और उन्होंने वैसा ही किया और क्रिकेट जगत को बता दिया कि वो चूके नहीं हैं।

वेंकुवर नाइट्स ने पहले खेलते हुए बनाए थे 227 रन
गुरूवार को कनाडा में शुरू हुई टी-20 लीग ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में पहला मैच टोरंटो नेशनल्स और वेंकुवर नाइट्स के बीच खेला गया। इस मैच में क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेकुंवर नाइट्स की टीम ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 227 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। वेंकुवर नाइट्स की ओर से ईविन लेविस ने 55 गेंदो में 96 और आन्द्रे रसेल ने 20 गेंदो में 54 रन बनाए।

स्मिथ की 61 रनों की पारी ने टोरंटो नेशनल्स को दिलायी शानदार जीत
इस बड़े लक्ष्य के जवाब में टोरंटो नेशनल्स की टीम को पहला झटका 7 रन के स्कोर पर ही लग गया। इसके बाद महीनों बाद वापसी करने वाले स्टीवन स्मिथ बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। स्मिथ ने आते ही अपनी जिस फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में छोड़ा था उसी के साथ शुरूआत की। स्मिथ ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 गेंदो में 61 रनों की पारी खेल अपनी टीम जीत की नींव रखी। इसके बाद डॉवरिच ने अंत तक रहते हुए 44 गेंदो में 92 रनों की पारी खेल टीम को 4 गेंद रहते 6 विकेट से जीत दिला दी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एक बार फिर मैदान पर स्टीव स्मिथ की धमाकेदार वापसी, 41 गेंदों में खेली 61 रनों की तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.