भारतीय टीम आज टेस्ट में नंबर एक टीम है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अभी टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे के लिए निकली है जहाँ वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है। लेकिन भारत ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तो उस समय टीम की स्थिति एकदम अलग थी। जो आज वनडे में स्कोर बनते है वो पहले टेस्ट में भी नहीं बन पाते है और ऐसा ही एक मैच हुआ था 1974 में।

भारतीय टेस्ट टीम के लिए था सबसे खराब मैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और अभी अंतिम मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला है।
कुल 522 टेस्ट खेले है जिसमें 145 में जीत हासिल की है और 160 में हार का सामना किया है। लेकिन इस दौरान एक मैच ऐसा था, जिसमें भारत ने बहुत खराब क्रिकेट खेला और पूरी टीम 50 रन भी नहीं बना पायी थी।
क्या हुआ था इस मैच में
विकिपीडिया और ईएसपीएन के डेटा के अनुसार आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में खेले गए टेस्ट मैच में काफी खराब बल्लेबाजी करते हुए मैच की दूसरी में महज 42 रन बनाये थे और पूरी टीम ऑल आउट हो गयी थी।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 629 रन बना डाले थे, जिसमें तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली थी। तो एक बल्लेबाज 4 रनों से चूक गया था।

इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में कुछ अच्छा खेल खेला और फारुख इंजीनियर के 88 रनों की बदौलत 302 रन बनाये और इंग्लैंड ने फ़ॉलो ऑन खेलने को कह दिया था। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 327 रन पीछे थी।
बदनाम हुई थी टीम इंडिया
फ़ॉलो ऑन खेलते हुए भारतीय टीम ने काफी खराब शुरुआत दी और पहला विकेट फारुख इंजीनियर के रूप में महज एक रन पर ही गिर गया जिन्होंने पहली पारी में 88 रनों की पारी खेली थी।
टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी, लेकिन फिर एक बाद एक ऐसे आउट हुए जैसे पेड़ से पत्ते गिर रहे हो। इस तरह भारतीय टीम के पहले पांच विकेट सिर्फ 25 रन पर ही वापस चले गये थे।
टीम इंडिया की हालत बहुत खस्ता थी और यही हुआ कि टीम पूरे 50 रन भी नहीं बना पायी और महज 42 रनों पर ऑल आउट हो गयी। अब तक खेले गए 522 मैच में भारतीय टीम का यह सबसे छोटा स्कोर है। इस मैच में भारत को पारी और 285 रनों से हार मिली थी।
The post 44 साल पहले आज ही के दिन भारतीय टीम ने बनाया था टेस्ट का सबसे खराब रिकॉर्ड, फिर नहीं हुआ कभी ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.