बुधवार 20 जून को साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 2 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है. जहां साउथ अफ्रीका की महिला टीम को दिन के अपने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम के हाथों 66 रन का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका को मिली इस हार में न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स ने 66 गेंदों पर 124 रन का शानदार शतक बनाया था.
वही दुसरे टी-20 मैच में भी इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हालत खराब है. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए है.
टैमी बोमुंट ने लगाया दूसरा सबसे तेज शतक

आपकों बता दें, की इस मैच में इग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी बोमुंट ने एक तूफानी शतक बना डाला है. उनका यह शतक महिला टी-20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बना गया है.
टैमी ने मात्र 47 गेंदों में बनाया शतक

आपकों बता दें, की इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी बोमुंट ने मात्र 47 गेंदों पर अपना शतक बनाया है. टैमी ने अपनी तूफानी पारी में 18 चौके व चार छक्के लगाये. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 52 गेंदों पर 116 रन का योगदान दिया है. उन्होंने मैदान के चारों तरफ कई शानदार शॉट्स लगाये.
महिला क्रिकेट का सबसे तेज शतक 38 गेंदों पर

आपकों यह भी बता दें, कि महिला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज की दिन्द्रा डॉटिन के नाम है. दिन्द्रा डॉटिन ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 38 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर था.
दिन्द्रा डॉटिन के बाद अब दुसरे नंबर पर इस लिस्ट में अपना नाम अब इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी बोमुंट ने शामिल कर लिया है. टैमी ने यह कारनामा मात्र 47 गेंदों पर ही पूरा कर लिया है.
इस लिस्ट के तीसरे नंबर पर डेनियल व्याट का नाम है. डेनियल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के मैदान पर साल 2018 में 52 गेंदों पर शतक बना डाला था.
The post साउथ अफ्रीका की के खिलाफ एक दिन में लगे दो तूफानी शतक, सूजी बेट्स के बाद टैमी बोमुंट ने मात्र 47 गेंदों पर शतक बना रचा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.