बेंगलुरू। शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) के शानदार शतकों के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (71) की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 474 रन पर ऑल आउट हुई।
FIFA World Cup 2018: रूस ने सउदी अरब को 5.0 से हराया
दूसरे दिन हार्दिक पांड्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 71 रन की पारी में केवल 94 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने दस चौके लगाए। दूसरे दिन रविचन्द्र अश्विन 18, रवीन्द्र जडेजा 20 और इशांत शर्मा आठ रन बनाकर आउट हुए। जबकि उमेश यादव ने 21 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए।
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन स्पिनरों के मुकाबले कहीं बेहतर रहा। 25 साल के अहमदजई ने 19 ओवर में 51 रन पर तीन विकेट लिए जबकि 18 साल के वफादार ने 21 ओवर में 100 रन देकर दो विकेट लिए।
आईसीसी के इस पैनल में शामिल हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीनाथ
जबकि स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान 154 रन देकर दो ही विकेट हासिल कर सके। ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने एक-एक विकेट लिया। पहले दिन धवन और विजय ने पहले विकेट के लिए 168 रन की जबरदस्त साझेदारी कर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल
सलामी बल्लेबाज शिखर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहले दिन लंच से पहले शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। शिखर ने 96 गेंदों पर 107 रन की पारी में 19 चौके और तीन छक्के जड़े। मुरली विजय ने 153 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 105 रन की बेहतरीन पारी खेली।
लोकेश राहुल (54) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लोकेश राहुल ने 64 गेंदों पर 54 रन की पारी में आठ चौके लगाए। कप्तान अजिंक्या रहाणे केवल 10 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा को मुजीब उर रहमान ने आउट किया। पुजारा ने 52 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। आठ साल बाद टेस्ट में वापसी कर रहे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 22 गेंदों पर चार रन बनाकर रनआउट हुए।