टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जो अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते है. अपनी बल्लेबाजी द्वारा गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाला ये बल्लेबाज विश्व के श्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार है. इन्होने अपने बल्ले द्वारा बड़े- बड़े दिग्गजों को प्रतिभा का लोहा मनवाया है. तभी तो इनको टीम इंडिया का बेस्ट फिनिशर माना जाता है. इन्होने अपने दम पर कई मैचों में इंडिया को जीत दिलाई है.

कल नॉटिंघम में खेले जा रहे इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. इंग्लैंड ने तीसरे एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के साथ बेहद आक्रामक रवैया अपनाया.
मैच के दौरान लग ही नहीं रहा था की दो विश्व चैंपियन टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है. मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था एक तरफ इंग्लैंड की टीम और दूसरी तरफ अभी हाल में ही किसी नौसखिया टीम ने पदार्पण किया हो. किसी समय भी ऐसा नहीं लगा की आस्ट्रेलिया के गेंदबाज, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दबाव में ला पाए हो.

इस मैच के दौरान ट्विटर पर ट्वीट की बहार सी आ गयी, इस श्रेणी में दिग्गज हर्शल गिब्स ने एक ट्वीट किया, जिसने क्रिकेट जगत में तूफ़ान सा मचा दिया, बकौल गिब्स -मैं इस मैच में कोहली को देखना चाह रहा था की वो इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए किस प्रकार बल्लेबाजी करता है.
Would love to have seen @imVkohli in this chase..
— Herschelle Gibbs (@hershybru) June 19, 2018
कोहली स्कोर का पीछा करते हुए बेहतर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास करते है. इन्होने कई बार स्कोर का पीछा करते हुए टीम को जीत भी दिलाई है. कोहली ने कई मैचों में पीछा करते हुए शतक बनाये है.
इसी प्रयास को देखते हुए गिब्स ने कहा कि मैं इस स्कोर का पीछा करते हुए कोहली जैसे बल्लेबाज को देखना चाह रहा था जो स्कोर का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी करता है.
अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया हो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे….
The post इंग्लैंड के 481 रनों के विशाल स्कोर को देखकर हर्शल गिब्स को आई विराट कोहली की याद, कप्तान के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.