न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने 490 रन का विशाल स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे बड़े स्कोर के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के पांच सबसे बड़े स्कोर पर :
5. इंग्लैंड 378/5

महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का स्कोर बनाने के मामले पर इंग्लैंड की टीम पांचवे स्थान पर आती है. इंग्लैंड की टीम ने 22 जून 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन का यह विशाल स्कोर बनाया था.
4. ऑस्ट्रेलिया 397/4

महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का स्कोर बनाने के मामले पर ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे स्थान पर आती है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 फरवरी 1997 को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का यह विशाल स्कोर बनाया था.
3. ऑस्ट्रेलिया 412/3

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सूची के तीसरे स्थान पर भी आती है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 16 दिसंबर 1997 को डेनमार्क के खिलाफ मुंबई के मैदान पर 3 विकेट के नुकसान पर 412 रन का यह विशाल स्कोर बनाया था.
2. न्यूजीलैंड 455/5

अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला टीम के नाम है. न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 29 जनवरी 1997 को पाकिस्तान के खिलाफ काईस्टर्च में निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 455 रन बनाये थे.
न्यूजीलैंड 490/4

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला टीम के ही नाम है. जो न्यूजीलैंड की महिला टीम ने गुरूवार को डब्लिन के मैदान पर बनाया है.
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है और इतिहास रच दिया है.
290 रन का यह स्कोर अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले कोई भी टीम 290 रन का स्कोर नहीं बना पाई है.
The post न्यूजीलैंड की महिला टीम ने बनाया 490 रन का विशाल स्कोर, देखे अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के टॉप-5 बड़े स्कोर की सूची appeared first on SportzWiki Hindi.