Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम ने वनडे में 490 रन बनाकर क्रिकेट जगत में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगे 64 चौके

खेल डेस्‍क। न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले ही मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है, जी हां न्यूजीलैंड ने 490 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करके यह इतिहास रचाा है।

आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाए जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिला क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है।

कैलिस और अफरीदी के बाद शाकिब ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये महान रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सूजी बेट्स की 151 रन की शानदार पारी खेली। बेट्स ने 94 गेंद की पारी में 24 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं मैडी ग्रीन ने 105 गेंद में 17 चौके और दो छक्कों की मदद से 121 रन की शानदार पारी खेली है।

बता दें इससे पहले न्यूजीलैंड ने 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 455 रन बनाये थे। इस मैंच को न्यूजीलैंड ने 408 रनों से जीता था। जानकारी के अनुसार महिला क्रिकेट में यह तीसरा बार हुआ जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 400 से ज्यादा रन बने हैं।