विपक्षी टीमों के साथ मैच खेलते हुए टीमों को खेलभावना दिखाने की जरूरत होती है. बहुत से ऐसे क्षणों से गुजरना पड़ता है जिनको करने का बाद हमें सुखद अनुभव की अनुभूति होती है. ऐसी खेलभावना जिससे पूरी दुनिया उस खिलाड़ी की कायल हो जाती है. ऐसा ही हुआ पहले एतिहासिक टेस्ट मैच में जिसके बाद सभी लोग अजिंक्य रहाणे की प्रसंशा करते नहीं थक रहे है.
अफगनिस्तान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले मैच जीता और इसके बाद कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, मैच जीतने के बाद जब टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचा रही थी.
इसी दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान की टीम को भी फोटो के लिए बुलाया। रहाणे के बुलावे पर पूरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम के साथ मिलकर बैठ गई और फोटो खिंचाई। इस फोटो में दोनों टीमों के सारे खिलाड़ी मौजूद थे।

आमतौर पर जीतने वाली टीम अकेले ही ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाती है। लेकिन इस मैच में भारत ने खेल भावना का परिचय देकर हर किसी का दिल जीत लिया।
चैंपियन ट्राफी हारने के बाद कोहली ने जीता सभी का दिल
चैंपियन ट्राफी के फाइनल सफ़र में इस तरह काअंत भारतीय टीम को देखना पड़ेगा शायद ही किसी ने सोचा होगा लेकिन हुआ यूँ पाकिस्तान के हाथों भारत को करारी हार मिली, और लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भारत का सपना टूट गया. लेकिन इसके बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही है.
कोहली की तारीफ में क्रिकेट दिग्गजों के साथ-साथ पाकिस्तानी फैंस भी साथ आए हैं. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जिस तरह विराट कोहली ने हार कबूल की और पाकिस्तान की तारीफ की, उससे उन्होंने कई दिल जीत लिए.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को एकतरफा मैच में हार का मुंह देखने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विजेता टीम पाकिस्तान की तारीफ की. कोहली ने कहा कि पाकिस्तान अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकती है. कोहली ने मैच के बाद कहा, “पाकिस्तान टीम को बधाई. उनका यह टूर्नामेंट शानदार रहा.उन्होंने जिस तरह से चीजें बदली वह उनके पास मौजूद प्रतिभा को बताता है. उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं.”
कोहली ने कहा, “हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन मेरे चेहरे पर हंसी है, क्योंकि हम फाइनल में अच्छा खेल कर पहुंचे. मुझे अपनी टीम पर गर्व है. श्रेय पाकिस्तान को जाता है, उन्होंने हमें एकतरफा हराया.”
आक्रामक कोहली पहुंचे शतक से चूके दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के पास

बात दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच की है जब एडिन मार्कराम बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने शतक के पास पहुंच गए थे, तभी अश्विन ने उनको 94 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया अफ्रीकी बल्लेबाज के सपने को तोड़ दिया, शतक के पास पहुचने के बाद शतक पूरा न कर पाने का मलाल हर खिलाड़ी को होता है.
तभी कप्तान कोहली ने उनके पास जाकर उनकी इस पारी के लिए प्रशंसा की. इसके साथ ही उनके शतक न पूरा कर पाने पर अफ़सोस व्यक्त किया जिसके बाद ये अफ्रीकी बल्लेबाज कोहली की खेलभावना का कायल हो गया था.
धोनी ने दिखाई दरियादिली

ये बात उस समय है की जब भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेल रही थी. एक मैच के दौरान अफ्रीकी बल्लेबाज डू प्लेसिस के शतक बनाने के बाद मांसपेशियों में खिचाव आ गया और वो मैदान पर ही गिर गया. जिसके बाद धोनी उनके पास दौड़ के जाते है और पैर को हिलाने डुलाने लगते है, जिससे आराम मिल जाए कुछ देर बाद डू प्लेसिस को रिटायर हर्ट भी होना पड़ा था . धोनी की इस खेलभावना को देखकर लोगों ने खूब प्रशंसा की थी.
इस तरह के कई मौके आये है जब किसी टीम ने खेलभावना के दम पर खूब प्रशंसा बटोरी हो.
आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो खूब कमेंट और खूब दबा के शेयर करे …
The post 4 ऐसे मौके जब भारतीय टीम ने खेल भावना दिखाते हुए खूब बटोरी विदेशियों से वाहवाही appeared first on SportzWiki Hindi.