अफगानिस्तान टीम को ऐतिहासिक टेस्ट मैच में मात्र दो दिनों में एतिहासिक तरीके से मैच जीतने वाली भारतीय टीम इस समय उत्साह से लबरेज है. अभी हाल में भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैच खेलने है. इसके बाद 3 जुलाई से इंग्लैंड के साथ सीरीज का आगाज करना है.

टीम इंडिया में 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बहुत दिनों से माथापच्ची चल रही है, लेकिन अभी तक इंडियन टीम को उस बल्लेबाज की दरकार है जो नियमित रूप से चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सक्षम हो. अगले साल होने वाले इंग्लैंड में विश्वकप से पहले टीम प्रबंधन इस समस्या को इंग्लैंड दौरे में ही दूर करना चाहती है.
विश्वकप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंग्लैंड का दौरा भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है. टीम इंडिया अपना पहला टी -20 मैच मैनचेस्टर में खेलगा.
ये है चार क्रिकेटर नंबर चार के दावेदार
लोकेश राहुल
लोकेश राहुल ने इस बार पंजाब कोई तरफ से आईपीएल खेलते हुए वो दमदार शॉट लगाये जिसके दम पर इनकी बल्लेबाजी चयनकर्ताओं के दिलों में छा गयी. इसके बाद राहुल को इंडियन टीम के तीनों फार्मेट में जगह दी गयी. 3 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए बेहतर साबित हो सकते है.
राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का अनुभव भी है, जो उनके और टीम के लिए संजीवनी का कम करेगा. धवन -रोहित की मजबूत तिकड़ी के बाद ये बल्लेबाज टीम को मध्यक्रम में मजबूती दिला सकता है.

इन्होने इस वर्ष में आईपीएल में प्रति मैच में 54.91 की औसत से 659 रन बनाये. जो इनकी जबरदस्त फार्म को दर्शाता है. इस बार आईपीएल में अकेले दम पर पंजाब को कई मैच जिताने वाले बल्लेबाज बने.
सुरेश रैना
सुरेश रैना और अम्बाती रायडू जो इस वर्ष आईपीएल में चेन्नई टीम के हिस्सा थे. अम्बाती रायडू जिनका आईपीएल में खूब बल्ला चला था इसी को आधार बनाते हुए इंग्लैंड दौरे के लिए इनको वनडे टीम में शामिल किया गया, लेकिन हाल में ही हुए यो-यो टेस्ट में अम्बाती फेल हो गये, जिसके चलते इनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया . अम्बाती की जगह रैना को टीम में शामिल किया गया है.

आपको बता दे कि रैना को तीन साल बाद एकदिवसीय टीम में जगह मिली है. नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है. इन्होने इंग्लैंड के खिलाफ 53.33 के औसत से 160 रन बनाए है.
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक कुछ सालों से टीम इंडिया के स्लॉट में शामिल रहे है . कार्तिक टीम में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए. इनका टीम में आना जाना लगा रहता है. इंग्लैंड दौरे में इनको नंबर चार पर बल्लेबाजी पर भेजा सकता है मध्यक्रम में इन्होने लगातार कई अच्छी पारियां खेली है.
महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने कई हारे हुए मैचों में बल्लेबाजी की विशेषज्ञता दिखाते हुए मैच को जिताया है, नामुमकिन को मुमकिन करने वाले धोनी हमेशा से नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते हुए आये है. अगले साल होने वाले विश्वकप में धोनी नबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …
The post इंग्लैंड दौरे पर अगर इस भारतीय खिलाड़ी ने की नम्बर 4 पर बल्लेबाजी तो भारत का सीरीज जीतना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.