साल 2008 से इण्डियन प्रीमियर लीग के खेलने की शुरूआत करने वाले हरभजन सिंह ने अपने आईपीएल करियर के दौरान जमकर नाम कमाया। इस दौरान वे कुल चार बार आईपीएल की ट्राॅफी जीतने वाली टीम की तरफ से भी खेले,जिसमें तीन बार मुम्बई इंडियंस की टीम और एक बार चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेले।
ट्राॅफी हासिल करने वाली टीम की तरफ से खेले भज्जी
इसी बीच टर्नबनेटर हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कि,जिसमें वे आईपीएल की ट्राॅफी लेकर नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे उन चार सालों की आईपीएल ट्राॅफी को हाथ में लेकर तस्वीर शेयर की,जिसमें वे आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम की तरफ से खेले।
Grateful
pic.twitter.com/7XC3b4cUgH
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 4, 2018
इस तस्वीर को शेयर करते हुए भज्जी ने खुद को लकी बताते हुए फोटो पोस्ट किया।
पहले तीन दफा रही मुम्बई इंडियंस की टीम के पास खिताब

आपको बता दे, हरभजन सिंह जिन चार बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम की तरफ से खेले। उसमें तीन बार मुम्बई इंडियंस की टीम आईपीएल की ट्राॅफी अपने नाम की। वहीं एक मर्तबा चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
इसमें पहली दफा साल 2013 में रोहित शर्मा के कप्तानी की बागडोर वाली मुम्बई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब हासिल किया। इस दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से हरभजन सिंह खेल रहे थे.
वहीं दूसरी बार साल 2015 में इसी टीम की तरफ से खेलते हुए हरभजन सिंह को एक बार फिर सुनहरा अवसर मिला,जब मुम्बई इंडियंस की टीम को आईपीएल का खिताब मिला. ऐसा ही एक बार तीसरा चांस मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए साल 2017 में हासिल हुआ,जब हरभजन सिंह खेलते हुए अपनी टीम को आईपीएल की ट्राॅफी हासिल करते हुए देखे।
आखिरी बार रहा सीएसके के पास खिताब

इसके बाद 11वें सीजन के आईपीएल के दौरान साल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल का खिताब मिला। इस दौरान सीएसके की तरफ से हरभजन सिंह खेल रहे ते और अपने आईपीएल करियर के दौरान चार बार अपनी टीम को आईपीएल का खिताब हासिल करते हुए देखा.
The post 4 बार आईपीएल ख़िताब जीतने के बाद भावुक हुए हरभजन सिंह ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.