Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर वनडे सीरीज में 5-0 की जीत के बाद हरभजन सिंह ने इंग्लैंड को बधाई देते हुए दे डाली चुनौती

इंग्लैंड की मेजबानी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज रविवार को संपन्न हुई। इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करते हुए 5-0 से हरा दिया। रविवार को खेला गया पांचवा और अंतिम वनडे मैच क्रिकेट इतिहास में सबसे शानदार मैचों में से एक साबित हुए जहां पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने वन मैन आर्मी का जबरदस्त नजारा पेश किया।

बटलर के दम पर इंग्लैंड ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पांचवे और अंतिम वनडे मैच में जबरदस्त रोमांच देखा गया। मैच में चरम रोमांच के बीच इंग्लैंड ने 1 विकेट से थ्रीलर जीत हासिल की। इस जीत को बनाने में जोस बटलर ने सबसे बड़ा योगदान दिया जिन्होंने अंत तक जिम्मेदारी दिखाते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारी कर मैच इंग्लैंड की झोली में डाल दिया।

हरभजन सिंह ने इंग्लैंड को दी जीत की बधाई

इंग्लैंड की इस बेहतरीन जीत और जोस बटलर के योगदान को लेकर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्वीट कर इंग्लैंड टीम को जीत की बधाई दी।

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि क्रिकेट का क्या मैच रहा ये। शानदार बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर को बधाई और ईसीबी क्रिकेट को 5-0 की जीत के लिए बधाई। आगे भारत-इंग्लैंड के बीच बेहतरीन सीरीज होने की ओर देख रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया पहले खेलते हुए 205 रनों पर सिमटा

आपको मैच के बारे में बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। आखिर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 34.4 ओवर में ही 205 रनों पर ऑल आउट हो गई।

जोस बटलर ने अकेले दम पर दिलायी इंग्लैंड को जीत

ऐसे में बल्लेबाजी में अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रही इंग्लैंड की टीम के लिए ये लक्ष्य मुश्किल तो नहीं था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक समय इग्लैंड के 8 विकेट 114 रनों पर ही झटक डाले और ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज में पहली जीत तय कर ली। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के मंसूबे कुछ और ही थे उन्होंने अकेले दम पर एक सिरे पर टिकते हुए नाबाद 110 रनों की पारी खेल 9 गेंद रहते इंग्लैंड को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर वनडे सीरीज में 5-0 की जीत के बाद हरभजन सिंह ने इंग्लैंड को बधाई देते हुए दे डाली चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.