Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5-0 से शर्मनाक हार के बाद जस्टिन लेंगर ने टीम पेन को कप्तानी से बर्खास्त करने के दिए संकेत

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हाल में ही खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से हरा दिया था. आपकों बता दें, कि इस शर्मनाक हार के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया टीम की जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया कोच जस्टिन लेंगर ने टीम पेन को कप्तानी से हटाने के संकेत दिए है.

कप्तानी को सही बनाना भी हमारी प्राथमिकता

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ लेंगर ने अपने एक बयान में कहा, “हमें अब आगे यह पता लगाना होगा, कि क्या हम सफ़ेद गेंद से अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें रहे है या नहीं और यदि हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेलते है, तो हमें कुछ अलग करना होगा.

हमने पिछले कुछ हफ़्तों में क्रिकेट खेला है और अब हम जिम्बाम्वे और पाकिस्तान से खेलने वाले है. जब हम वापस घर जायेंगे तो सभी चींजो पर गौर करेंगे और जहां हमें बदलाव की जरूरत होगी हम निश्चित ही उस जगह पर बदलाव करेंगे. हमारी बड़ी प्राथमिकताओं में से एक टीम की कप्तानी को सही बनाना भी है.

लेंगर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, मैं आज राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स के साथ था. इसमें कोई संदेह नहीं है, कि टिम पेन के लिए यह एक कठिन समय था. उसने साउथ अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग मामले के बाद टीम को एकत्रित रखने का  शानदार काम किया था. वह एक बहुत ही शानदार युवा व्यक्ति है.

वह अपने खेल के प्रति बहुत जुनूनी भी है आपने देखा होगा, कि दूसरे वनडे के दौरान उसके चेहरे में गेंद लगी थी, लेकिन उसने उसके बावजूद हमारे लिए शानदार कीपिंग की थी. उसके द्वारा दिखाई गई यह सोच महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों की याद दिलाता है.”

व्यस्त कार्यक्रम पर भी गौर कर रहा 

वर्तमान क्रिकेट में वर्कलोड की बात करते हुए लैंगर ने कहा, “मैं इस बात पर भी गौर कर रहा हूं, कि हमारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम कितना व्यस्त है. हमें अगर आगे अच्छा करना है तो हमें सभी चीजों का ध्यान रखना होगा.

जो रूट वनडे टीम में बतौर खिलाड़ी खेलता है, लेकिन टेस्ट टीम का कप्तान है. इंग्लैंड ने अपनी कप्तानी की भूमिका को विभाजित किया हुआ है. यह बात मुझे दिलचस्प लग रही है. हालाँकि मैं अब तक इस सोच के खिलाफ था.”

The post 5-0 से शर्मनाक हार के बाद जस्टिन लेंगर ने टीम पेन को कप्तानी से बर्खास्त करने के दिए संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.