Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्तमान समय में ये है दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर, लिस्ट में 1 भारतीय भी शामिल

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में दुनिया भर के 5 बेस्ट ऑलराउंडर के बारे में बताएंगे, यह सभी ऑलराउंडर साल 2019 के विश्व कप में खेलते हुए नजर आयेंगे और कोई एक इन पांच में से साल 2019 का विश्व का ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीत सकता है.

आइये डालते है एक नजर दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर :

आंद्रे रसेल 

वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल क्या कर सकते है. वह यह आईपीएल 2018 में बखूबी बता चुके है. आंद्रे रसेल जहां अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है. वही वह अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी के लिए भी पहचाने जाते है.

आंद्रे रसेल में ऐसी पूरी काबिलियत है, कि वह वेस्टइंडीज के लिए विश्वकप 2019 में शानदार प्रदर्शन करे और साल 2019 के मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीते.

क्रिस मौरिस 

साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस मौरिस की भी काबिलियत से पूरी दुनिया अच्छी तरह वाकिफ है. क्रिस मौरिस लगातार 140 से ऊपर की गति से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते है.

वही वह डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट माने जाते है. बल्लेबाजी में भी वह आक्रामक शॉट्स लगाने की क्षमता रखते है और अपनी टीम को बल्ले से भी जीत दिलाने की क्षमता रखते है. क्रिस मौरिस भी विश्व कप 2019 के मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार है.

कॉलिन डी ग्रैंडहोम 

डी ग्रैंडहोम भी न्यूजीलैंड टीम के लिए लगातार वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. वह तूफानी बल्लेबाजी तो करते ही है साथ में वह अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण ओवर भी करा सकते है और अपनी टीम को विकेट भी दिला सकते है. कॉलिन डी ग्रैंडहोम भी विश्व कप 2019 मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकते है.

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स को वर्तमान समाय का दुनिया का सबसे अच्छा ऑलराउंडर माना जाता है. स्टोक्स जहां एक प्रॉपर बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी करते है. वह वह करीब 140 किमी की रफ़्तार से गेंदबाजी भी करते है.

बेन स्टोक्स आईपीएल 2017 में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके है. वह साल 2019 विश्व कप में भी मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का यह खिताब अपने नाम कर सकते है.

हार्दिक पंड्या 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बहुत कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना लिया है. हार्दिक पंड्या 140 किमी की रफ़्तार से गेंदबाजी करके भारतीय टीम को महत्वपूर्ण विकेट भी दिलाते है. वही अंत के ओवरों में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते है.

The post वर्तमान समय में ये है दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर, लिस्ट में 1 भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.