Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने जारी की नई प्लेयर टेस्ट रैंकिंग टॉप 5 में 2 भारतीय खिलाड़ी, जाने टॉप पर है किसका कब्जा

टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हराने वाले पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार मिली है. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 55 रनों से हराया. इस दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स की आईसीसी के टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इजाफा हुआ है.

इस मैच में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने काफी घातक गेंदबाजी की है. उन्होंने दोनों परियों में छ विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाज लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट में विकेट पर नही टिक सके, और पाकिस्तान टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

ब्रॉड को दो अंको और वोक्स को एक अंक का हुआ फायदा 

मैच के बाद जारी की गयी आईसीसी की रैंकिंग में बदलाव हुए हैं. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को दो अंको का फायदा हुआ है. और अब वह 14 नंबर से 12 वें नंबर पर आ गए हैं. जबकि इंग्लैंड के ही गेंदबाज क्रिस वोक्स को एक अंक का फायदा हुआ है. वह पहले 35 नंबर पर थे, जबकि अब वह 34वीं रैंकिंग पर आ गए हैं. हालांकि इससे शीर्ष में कोई बदलाव नही हुआ है. साउथ अफीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाड़ा अभी भी पहले नंबर पर मौजूद हैं.

जबकि इस रैंकिंग के टॉप-10 में दो भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा हैं. जडेजा चौथे नंबर पर हैं जबकि अश्विन पांचवे नंबर पर बने हुए हैं.

इंग्लैंड पाकिस्तान के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने आठ विकेट लिए थे. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया था. जबकि इस दौरान वह आईसीसी की गेंदबाजों की टॉप-20 रैंकिंग में पहुंच गए थे. 20वें नंबर पर पहुंचे अब्बास ने नौ अंको की छलांग लगायी थी. अब्बास की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर ही पाकिस्तान ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी.

The post आईसीसी ने जारी की नई प्लेयर टेस्ट रैंकिंग टॉप 5 में 2 भारतीय खिलाड़ी, जाने टॉप पर है किसका कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.