स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले समय में 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। एफटीपी ने भारतीय क्रिकेट टीम के अगले 5 वर्ष के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में होने वाले 203 मैचों के बारे में जानकारी दी है। 2018 से 2023 तक भारतीय टीम को 51 टेस्ट मैच, 83 वनडे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बारे में जानकारी दी है। इस कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर है। सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम इंग्लैंड है। 5 साल में इंग्लैंड 59 टेस्ट, भारत 51 टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया 47 टेस्ट मैचों के साथ तीसरे स्थान पायेदान पर है।
एकदिवसीय और टी -20 मैचों के मामले में भारत वेस्टइंडीज से आगे है। भारतीय टीम के बारे में कई लोगों का मानना है की भारत टेस्ट मैचों को नजरअंदाज करता है। लेकिन इस बार भारतीय टीम आने पांच सालों में 50 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने जा रही है। 2018-19 में भारतीय टीम को 54 मैच खेलने हैं और आने वाले चार सालों में क्रमश : 41, 33, 40 और 35 मैच खेलने हैं।
इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी की वह अब अपने बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव करते नजर आ सकते है वह जल्दी बेटिंग क्रम में दिख सकते है। भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरिज के तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन इन दिनों इंग्लैंड की टीम जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रही है। इन दिनों आॅस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की सीरीज खेल रही इंग्लैंड ने सीरीज का तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बना कर वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
Herald