अगले साल जून में इंग्लैंड और वेल्स की सरजमीं पर आईसीसी विश्व कप का 12 एडिशन शुरू होगा। विश्वकप में भारतीय को अपने खिलाड़ियों से खास उम्मीदें। वहीं बीसीसीआई विश्वकप को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाओं को मूर्त रूप दे रहा है। भारत, इंग्लैड की परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों को ढालकर विश्वकप जीतने की मंशा में है। लेकिन इस बार भारतीय टीम में आप सभी को कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उम्मीद है कि साल 2015 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे पांच खिलाड़ियों को अगामी विश्व कप में शायद टीम में जगह न दी जाए। आइए एक नजर डालते हैं आखिर ये पांच खिलाड़ी हैं कौन?
1- रविचंद्रन आश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सीमित ओवर के एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। अश्विन के नाम वनडे क्रिकेट में 150 और टी-20 क्रिकेट में 52 विकेट दर्ज हैं। अगर बात पिछले विश्वकप में अश्विन के प्रदर्शन की करें तो वो भी शानदार रहा है। साल 2015 विश्वकप में अश्विन ने 13 विकेट अपने नाम किए थे। तमिलनाडु के प्रमुख स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच जुलाई 2017 में खेला था।
कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल जैसे कलाई के स्पिनरों की सफलता की वजह से अश्विन को टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। दोनों लेग स्पिनर्स की सफलता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अश्विन आगामी विश्वकप में टीम में जगह नहीं बना पाएंगे।
The post जिन 5 खिलाड़ियों की बदौलत विश्वकप 2015 में सेमीफाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया वो विश्वकप 2019 से हो सकते है बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.