साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में सीमित ओवरों का क्रिकेट विश्व कप खेला जाने वाला है जिसमें अभी लगभग 10-11 महीन बाकी है। इस विश्व कप के लिए हर टीम का खिलाड़ी जगह बनाना चाहता है, लेकिन चाहे कैसे भी कर दो सभी खिलाड़ी तो जगह कभी नहीं बना पायेंगे। भारतीय टीम में भी हमें ऐसे कई खिलाड़ी देखने को मिलने वाले है जो जगह बनाने का प्रयास तो कर रहे है, लेकिन शायद ही उन्हें मौका मिल पायेगा।
आज हम बात करने वाले है भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों की जिन्हें 2019 के विश्व कप में जगह नहीं मिल पायेगी। तो आइये नजर डालते है इस पर।
केदार जाधव
33 वर्षीय केदार जाधव ने पिछले दो वर्षों में मुख्य टीम में जगह बनाई है। मैच के मध्य में गेंदबाजी करने की भी इसमें क्षमता है और इसी कारण विराट कोहली ने इनका उपयोग किया है और उसमें सफलता भी मिली।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इनका खराब दौरा रहा था और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उद्घाटन आईपीएल मैच के ठीक बाद चोट लगने के कारण पूरे टूर्नामेंट से हाथ धोना पड़ा। साथ ही ये वनडे टीम में जगह बना पाने में भी असफल हो रहे है।

अजिंक्य रहाणे
रहाणे भले ही आज अच्छी फॉर्म में हो लेकिन इन्हें भारतीय टेस्ट टीम के अलावा कहीं मौका नहीं मिल पा रहा है। रहाणे आज वर्तमान समय में भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान है।
ये वनडे और टी-20 में पिछले कुछ समय से जगह नहीं बना पा रहे है और इस बार आईपीएल में भी ये कुछ नहीं कर पाए थे। इस कारण ये भी शायद 2019 के विश्व कप में जगह नहीं बना पायेंगे।

रविचंद्रन अश्विन
एक समय था जब रविचंद्रन अश्विन को हर मैच में भारत के तीनों प्रारूपों में खेलने का मौक़ा दिया जाता था, लेकिन जैसे ही युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव आये इनका वनडे और टी-20 से पत्ता कट ही गया।
आज इनकी जगह ये कलाई के स्पिन ने पक्की कर दी है और मैच में बहुत जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आते है। तो अश्विन भी इस बार विश्व कप में जगह शायद ही बना पायेंगे।

रविंद्र जडेजा
अश्विन के साथी स्पिनर रविंद्र जडेजा का भी हाल यही है। जी हाँ, अश्विन और जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव बना दी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
जडेजा ने भारत के लिए आखिरी बार वनडे 6 जुलाई 2017 को खेला था और अब लगभग एक साल होने को आया है, लेकिन जगह नहीं मिल पा रही है और ऐसा ही लग रहा है कि इन्हें भी विश्व कप में जगह नहीं मिल पायेगी।

मनीष पांडे

आईपीएल के 11वें सीजन में मनीष पांडे को काफी भारी भरकम राशि में खरीदा था लेकिन उन्होंने इतना खराब प्रदर्शन किया कि अगले साल इन्हें कितनी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा कोई नहीं बता सकता।
पांडे ने भारत के लिए 22 मैच खेले जिसमें 39 की औसत से रन बनाये है और आखिरी बार दिसम्बर 2017 में खेलने का मौका मिला था फिर इन्हें जगह नहीं मिली है।
पांडे ने टी-20 क्रिकेट टीम में मौका मिला किन्तु कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए इस कारण इन्हें भी इस विश्व कप से नजरअंदाज किया जा सकता है।
The post मौजूदा भारतीय टीम के ये 5 भारतीय खिलाड़ी जो नहीं होंगे विश्वकप 2019 का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.