Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ये 5 रिकॉर्ड्स जो सिर्फ भारत के खिलाड़ियों ने ही बनाये, नंबर-2 रिकॉर्ड जानकर आप भी रह जायेंगे दंग

आज भारतीय क्रिकेट टीम पहले जैसी नहीं रही है। पहले भारतीय टीम खराब फील्डिंग के लिए फेमस थी लेकिन आज सबसे मजबूत टीमों में से एक भारतीय टीम बनकर उभरी है। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड़े से बड़े रिकॉर्ड बनाये है जो सिर्फ भारत के खिलाड़ियों के नाम है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और पहली जीत भी 1951-52 में जाते-जाते मिली थी लेकिन आज ऐसा नहीं है क्योंकि टीम में काफी मजबूती है। आज हम उन 5 रिकॉर्ड के बारे में बात करने वाले है जो भारत के खिलाड़ियों ने ही बनाए है।

ये 5 रिकॉर्ड जो भारत के खिलाड़ियों ने ही बनाये है

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी है एकमात्र ऐसे विकेटकीपर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में सबसे अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज दुनिया में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार गेंदें फेंकी है। बता दें कि धोनी ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में कुल 132 गेंदें फेंकी है। इनसे ज्यादा अभी तक कोई भी विकेटकीपर इतनी गेंदें नहीं फेंक पाया है। इन्होंने एक विकेट भी लिया है।

बापू नाडकर्णी ने किया था जब यह कारनामा

आज क्रिकेट जगत में शायद ही कोई गेंदबाज बन पायेगा जो लगातार 2 या 4 नहीं बल्कि 21 ओवर मैडन करदे। जी हाँ, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज बापू नाडकर्णी एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने लगातार 21 ओवर अर्थात 131 गेंदे खाली निकाली थी। यह कारनामा इन्होंने मद्रास के खिलाफ साल 1964 में किया था।

इरफ़ान पठान के नाम भी यह बड़ा रिकॉर्ड

इरफ़ान पठान ने जब डेब्यू किया था तो पूरी दुनिया भर में खूब धूम मचाई थी और खूब फैन फ़ॉलोइंग पायी थी। लेकिन आज स्थिति विपरीत है क्योंकि अब इन्हें किसी भी टूर्नामेंट या भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। लेकिन एक रिकॉर्ड इनके नाम है जो दुनिया भर में आज तक इनके अलावा कोई भी नहीं बना पाया है। जी हाँ, इरफ़ान पठान ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक बनाई है। पठान ने यह कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाने वाले

यह रिकॉर्ड तो लगभग हर कोई जानता है कि रोहित शर्मा जो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा तीन बार दोहरे शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज है। इन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाये है। साथ ही किसी वनडे में 250 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम ही है।

सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में शामिल है। सचिन आज दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक बनाये है। साथ ही ये पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक बनाया था।

कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने आज बहुत बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये है और लगातार बनाते जा रहे है। इनके अलावा भी कई छोटे-मोटे रिकॉर्ड है जो सिर्फ भारत के खिलाड़ियों के नाम है।

The post अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ये 5 रिकॉर्ड्स जो सिर्फ भारत के खिलाड़ियों ने ही बनाये, नंबर-2 रिकॉर्ड जानकर आप भी रह जायेंगे दंग appeared first on SportzWiki Hindi.