आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच भारतीय गेंदबाजो का नाम बताएंगे, जो बड़े ही आसानी से अपने पसंदीदा विदेशी बल्लेबाजों को आउट कर लेते थे.
अनिल कुंबले- एडम गिलक्रिस्ट 9 बार

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने भी ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को 18 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 9 बार आउट किया है. एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे, लेकिन उनकी अनिल कुंबले के सामने एक भी नहीं चलती थी.
इशांत शर्मा-एलिस्टर कुक 9 बार

इशांत शर्मा भी एलिस्टर कुक को कुल 9 बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आउट कर चुके है. इशांत शर्मा की गेंदों को समझ पाना इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है.
कपिल देव- मुदस्सर नजर 12 बार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व तेज गेंदबाज कपिल देव ने भी पाकिस्तान के मुदस्सर नजर को अपनी गेंदों से खूब परेशान किया है. पाकिस्तान के बल्लेबाज मुदस्सर नजर को कपिल देव ने कुल 12 बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आउट किया है.
जहीर खान-ग्रीम स्मिथ 14 बार

जहीर खान के आगे साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की एक भी ना चलती थी. ग्रीम स्मिथ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर जहीर खान की गेंदों पर कई बार आउट हुए है. 2006 की वनडे सीरीज के दौरान तो जहीर खान स्मिथ को कुल तीन बार लगातार आउट कर चुके है. जहीर खान ने कुल 27 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में ग्रीम स्मिथ को कुल 14 बार आउट किया है.
हरभजन सिंह-रिकी पोंटिंग 14 बार

हरभजन सिंह को भी रिकी पोंटिंग को आउट करना काफी अच्छा लगता था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हरभजन सिंह की गेंदों पर कई बार आउट हुए है.
आपकों बता दें, कि हरभजन सिंह ने रिकी पोंटिंग को कुल 14 बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आउट किया हुआ है. हरभजन सिंह ने तीन बार तो रिकी पोंटिंग को शून्य के स्कोर पर आउट किया है.
The post जब भी होता है इन 5 दिग्गज विदेशी बल्लेबाजो से इन 5 भारतीय गेंदबाजो का सामना, हर बार आसानी से करते है आउट appeared first on SportzWiki Hindi.