Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: 50 ओवर में 458 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए की टीम

इंडिया ए की टीम इनदिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. जहां इंडिया ए की टीम इंग्लैंड की घरेलू काउंटी टीमों के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है. 17 जून रविवार को ही भारत ए की टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन को हरा दिया था और अब आज भारतीय टीम काउंटी टीम लिस्टरशायर के सामने है.

इंडिया ए ने बनाया 458 रन का बड़ा स्कोर 

आपकों बता दें, कि इंडिया ए और लिस्टरशायर के बीच खेले जा रहे मैच का टॉस इंडिया ए की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने 458 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.  भारतीय टीम के लिए पहले विकेट के लिए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने 221 रन की साझेदारी कर डाली है.

पृथ्वी शॉ ने जहां 90 गेंदों पर 132 रन बनाये. वही मयंक अग्रवाल ने 106 गेंदों पर 151 रन की पारी खेली. इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल ने भी शानदार पारी खेलते हुए काउंटी टीम लिस्टरशायर के खिलाफ 54 गेंदों पर 86 रन बना डाले है.

इन तीनों की ही तूफानी पारियों की बदौलत भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 458 रन बनाने में कामयाब रही है.

ट्विटर पर छाई इंडिया ए

The post किसने क्या कहा: 50 ओवर में 458 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.