भारतीय टीम को इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1 अगस्त से खेलनी है. इसी सीरीज के चलते आज हम आपकों अपने इस खास लेख में इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.
5. सौरव गांगुली

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर सौरव गांगुली पांचवे नंबर में आते है. भारतीय टीम के लिए सौरव गांगुली ने इंग्लैंड की धरती पर कुल 9 टेस्ट मैच खेले. जिसमे सौरव गांगुली ने 65.35 की शानदार औसत से 915 रन बनाये है. गांगुली ने इंग्लैंड की धरती पर 3 शतक व 5 अर्धशतक लगाये हुए है.
4. दिलीप वेंगसरकर

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर चौथे स्थान में आते है. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड की धरती में कुल 13 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 48.00 की औसत से 960 रन बनाये है. दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड की धरती पर चार शतक व चार अर्धशतक लगाये है.
3. सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के महान खिलाड़ियों में से एक सुनील गावस्कर भी इस सूची के तीसरे स्थान में आते है. भारतीय टीम के महान ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के लिए कुल 16 मैचों में 41.14 की औसत से 1152 रन बनाये. इस दौरान उन्होंने 2 शतक व 8 अर्धशतक इंग्लैंड की धरती में बनाये है.
2. राहुल द्रविड़

द वाल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की धरती में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर दुसरे स्थान में आते है. भारतीय टीम की दिवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की धरती में कुल 13 टेस्ट मैच खेले है.
जिसमे राहुल द्रविड़ ने 68.80 की शानदार औसत के साथ 1376 रन बनाये है. राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की धरती में 6 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके है.
1. सचिन तेंदुलकर

इंग्लैंड की धरती में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कुल 17 टेस्ट मैच खेलकर इंग्लैंड की धरती में 54.31 की औसत से 1575 रन बनाये है. सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 4 शतक व 8 अर्धशतक बनाये हुए है.
The post इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के सामने टेस्ट में हमेशा सहमे रहे इंग्लिश गेंदबाज, इंग्लैंड में बनाये है सबसे ज्यादा टेस्ट रन appeared first on SportzWiki Hindi.