वैसे तो इंडिया ने बहुत सारी जीत ऐतिहासिक जीत हासिल की है, लेकिन सभी टीमों कमो कभी न कभी खराब प्रदर्शन से भी गुजरना पड़ता है, टीम इंडिया ने कई बार ऐसी हार का सामना किया है जिसको सुनके आपका खून खौल उठेगा. आप कभी भी टीम इंडिया को इस तरह की हार के साथ नहीं देखना चाहेंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ पहली हार
भारतीय टीम ने 1975 के दौर में इंग्लैंड दौरा किया, जिसमें उसे लॉर्ड्स के मैदान पर बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 334 रन बनाये. उस समय मैच में कुल 60 ओवर होते थे. एकदिवसीय क्रिकेट में इस मैच में भारतीय टीम ने बड़ा ही शर्मनाक प्रदर्शन किया.
पूरे 60 ओवर मैच खेलते हुए इंडिया की टीम ने मात्र 136 रन बनाये, सबसे आश्चर्यजनक बात ये थी की इस दौरान भारतीय टीम ने मात्र 3 विकेट ही गंवाए. जिसके बाद खूब आलोचना की गयी थी. ये भारत की पहली शर्मनाक हार थी, जिसमें उसे 202 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
लंकाई शेर के सामने इंडियन चीते हुए ढेर
साल 2000 में सौरव गांगुली के नेतृत्व में जब इंडियन टीम जिम्बाम्बे, श्री लंका के साथ त्रिकोणीय श्रंखला खेलने के लिए आई तो इंडियन टीम मजबूत दावेदार के रूप में दिखाई दे रही थी, लेकिन फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने इस प्रकार का प्रदर्शन किया की पूरी टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया.

श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 299 रन बनाये जिसमें सनथ जयसूर्या के द्वारा बनाये 189 रन भी शामिल थे. 300 रन का सामना करने उतरी भारतीय टीम चमिंडा वास के सामने संघर्ष करती हुई नजर आई, वाश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था, पूरी भारतीय टीम मात्र 54 रन पर इउट हो गयी, इस हार ने शर्मनाक गाथा लिख दी थी.
पाकिस्तानियों के सामने ओवल में ढेर
वैसे तो भारतीय टीम अधिकतर मैचों में पाकिस्तान की टीम को पराजय का ही सामना कराती है, लेकिन इस मैच में पाकिस्तान ने बेहतरीन टीम बनकर इंडियन टीम को हरा दिया. चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने 338 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद उतरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी.

इस मैच में भारतीय टीम मात्र 158 रन पर आउट हो गयी, और उसे 180 रन से हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद भारतीय टीम को खूब आलोचना हुई थी.
विश्वकप के सेमीफाइनल में इंडियन हुए ढेर

1996 में कोलकाता में भारत और श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप का सेमीफाइनल मैच हुआ. ईडन गार्डेन की पिच पर श्रीलंका की टीम ने 251 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 120 रन बनाये, इस मैच में इंडियन टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
2007 में वर्ल्डकप के लीग मैच में बांग्लादेश से हारी टीम

2007 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वर्ल्ड कप के लीग मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया. पूरी भारतीय टीम इन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती हुई नजर आई. टीम इंडिया ने इस मैच में मात्र 191 रन बनाए. इस मैच में बांग्लादेश ने भारतीय टीम को हराकर भारतीय टीम को वर्ल्डकप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
The post एकदिवसीय क्रिकेट में इंडिया की 5 सबसे शर्मनाक हार जिन्हें दोबारा देखकर खौल उठेगा आपका खून appeared first on SportzWiki Hindi.