क्रिकेट जगत में कई ऐसे तेज गेंदबाज हुए हैं, जिनकी गेंदबाजी का सामना करना कभी भी आसान नही रहा. कुछ गेंदबाजों की रफ़्तार इतनी ज्यादा थी कि बल्लेबाज उनका सामना ही नही करना चाहते थे. ऐसे ही एक पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हैं. पिछले दो दसक में जो तेज गेंदबाज ब्रेट ली, शॉन टेट, मिचेल स्टार्क, शेन बांड, मिचेल जॉनसन और डेल स्टेन 155 किमी स्पीड तक ही पहुंच पाए. जबकि इतिहास की सबसे तेज गेंद 161.3 किमी रफ़्तार से फेंकी गयी थी. जिसे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ फेंका था. वहीं मौजूदा समय में जो तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वे ये 6 गेंदबाज हैं.
6. बिली स्टेनलेक – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक ने अपनी शानदार गेंदबाजी से पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान बनायी है. 23 वर्षीय बिली स्टेनलेक का कद 204 सेंटीमीटर है. अपने अच्छे कद की वजह से वह अच्छी तेज गेंदबाजी करते हैं. बिली की गेंदबाजी स्पीड 150 किमी है. वहीं स्टेनलेक ने अपनी 151.5 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी करके सबको हैरान कर दिया था.
5. एडम मिलने – न्यूजीलैंड

एडम मिलने का नाम दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में लिया जाता है. 26 वर्षीय एडम मिलने लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. मिलने ने अपनी सबसे तेज गेंद 153.2 किलोमीटर की गति से वेस्टइंडीज के खिलाफ की है.
4.पेट कमिंस – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में कई शानदार गेंदबाज हुए हैं जिसमें से एक पेट कमिंस भी हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 टेस्ट और 39 वनडे खेलने वाले 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी करते हैं. वह शोएब अख्तर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं.
3. जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड की टीम की ओर से खेलने की काबायद में लगे जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ़्तार भरी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है. बीते आईपीएल सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी कर जोफ्रा ने अपनी पहचान बनायी. जबकि फ़िलहाल वह इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. आर्चन ने आईपीएल में 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी की थी.
2. कगिसो रबाडा – दक्षिण अफ्रीका

रबाड़ा ने छोटी उम्र में शानदार गेंदबाजी करके दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के रबाड़ा अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 150 किमी की गति से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं. वह शोएब अख्तर द्वारा डाली गयी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
1. मिचेल स्टार्क – ऑस्ट्रेलिया

मिचेल स्टार्ट मौजूदा समय के ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त तेज गेंदबाज हैं. स्टार्क अपने क्रिकेट करियर में 160 किमी की गति से गेंद डाल चुके हैं. वह शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने से बन जरा ही चूंक गए. पिछले कुछ वर्षों में मिचेल स्टार्क की समस्या फिटनेस रही है. वहीं शोएब अख्तर की अगर सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जिस गेंदबाज से सबसे ज्यादा हैं तो वह मिचेल स्टार्क ही हैं.
The post मौजूदा समय के ये 5 गेंदबाज तोड़ सकते है शोयब अख्तर के सबसे तेज गेंद डालने का विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.