Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अधिक पैसे की चाहत में इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने देश को छोड़ दुसरे देश से खेला क्रिकेट

क्रिकेट भावनाओं एवं संवेदनाओं से जुड़ा दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल में से एक है। जोश,जूनून और जज्बे से भरा खेल हर इंसान के अंदर राष्ट्रीयता का भाव भर देता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे पांच विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं अपनी राष्ट्रीयता बदल दूसरे देश की टीम से खेला है । इतनी ही नहीं अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में शौहरत और दौलत कमाई। आइए एक नजर डालते हैं इन पांच खिलाड़ियों पर…

1- केविन पीटरसन 

इंग्लैंड के दिग्गज खिलड़ी केविन पीटरसन मूल रूप से अफ्रीका के रहने वाले हैं।हालांकि पीटरसन  इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं। पीटरसन का जन्म 27 जून 1980 को द.अफ्रीका के पीटरमर्टिजबर्ग में हुआ। पीटरसन ने एक समय निर्णय लिया कि अब दक्षिण अफ्राका से जाने का समय आ चुका है और इंग्लैंड में जाकर रहने लगे।

यहां उन्होंने नॉटिंघमशायर और हैम्पशायर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2005 में उन्हें इंग्लैंड की टीम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में जगह मिली। पीटरसन ने 100 से अधिक टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 13500 रन भी बनाए हैं।

The post अधिक पैसे की चाहत में इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने देश को छोड़ दुसरे देश से खेला क्रिकेट appeared first on SportzWiki Hindi.