भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करनी है. विश्व कप-2019 से पहले टीम इंडिया का यह एक अहम दौरा है. अगले वर्ल्ड कप के आयोजन में अब एक वर्ष से भी कम समय रह गया है. यह वर्ल्ड कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. इसीलिए टीम इंडिया का यह इंग्लैंड दौरा महत्वपूर्ण है. इससे भारतीय टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझ पाएगी. मगर आज हम आपको इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले गए पांच ऐसे मैचों के बारे में बताएंगे जब किसी टीम ने उच्च स्कोर बनाया है.
5.लॉर्ड्स वनडे मैच (1975)

इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम को 1975 में लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे मैच में एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में चार विकेट खोकर 324 रन बना दिए थे.
4.बेंगलूरू वनडे मैच (2011)

यह मैच वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड और भारत के बीच बेंगलूरू में खेला गया था. हाई स्कोर का ये मैच टाई हो गया था. टॉस जीत कर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. भारतीय टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर ऑल आउट होते हुए 338 रनों का स्कोर बनाया था.
जिसमें सचिन तेंदुलकर की 120 रनों की पारी शामिल है. इंग्लैंड टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 338 रन बनाए थे. जिससे ये मैच टाई हो गया था.
3.पुणे वनडे मैच (2017)

वनडे सीरीज के पहले ही मैच में एक हाई स्कोर मैच देखने को मिला था. 15 जनवरी को पुणे में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 350 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था.
एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. विराट कोहली के 122 रनों की पारी और जाधव की 120 रनों की पारी के बदौलत भारत ने 356 रन बना दिए थे.
2.कटक वनडे मैच (2017)

दूसरा हाई स्कोर भी भारतीय टीम के नाम ही है. भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 15 रनों से मैच हार गयी थी. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 381 रन बनाए थे.
युवराज सिंह 150 और महेंद्र सिंह धोनी ने 134 रनों के धमाकेदार पारी खेली थी. यह 19 जनवरी में कटक में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने भी हार नही मानी और पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 366 रन बना दिए थे.
1.राजकोट वनडे मैच (2008)

भारत दौरे पर आयी इंग्लैंड टीम के साथ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने एक विशाल स्कोर बनाया था. राजकोट में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रनों का स्कोर बनाया था.
यह भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए अब तक के वनडे मैचों में किसी एक टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है. रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लैंड टीम 229 रनों पर ढेर हो गयी थी. भारत ने 158 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की थी.
The post भारत बनाम इंग्लैंड: भारत और इंग्लैंड के 5 ऐसे मैच जिनमे लग गया रनों का अम्बार appeared first on SportzWiki Hindi.