Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 6 खिलाड़ियों की वजह से टीम को होना पड़ा था 2007 विश्व कप से बाहर, अब खेल सकते है साल 2019 विश्व कप

भारतीय टीम की नजरें साल 2019 विश्व कप में लगी हुई है. विराट कोहली की कप्तानी में तीसरी बार भारतीय टीम विश्व कप का खिताब जीतना चाहती है.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन 6 खिलाड़ियों के बारे में ही बताएंगे, जो भारतीय टीम के लिए साल 2007 का विश्व कप खेले थे और अब साल 2019 का विश्व कप भी खेल सकते है.

इन 6 वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों ने खेला है साल 2007 विश्व कप 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के लिए साल 2007 का विश्व कप मौजूदा खिलाड़ियों में हरभजन सिंह, युवराज सिंह, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा खेल चुके है.

हालाँकि, इरफान पठान और दिनेश कार्तिक को तो एक भी मौका टीम की प्लेइंग इलेवन में नहीं मिल पाया था, लेकिन हरभजन सिंह, युवराज सिंह, एमएस धोनी और रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम की साल 2007 विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनाई थी.

पहले दौर से ही बाहर हो गई थी भारतीय टीम 

आपकों बता दें, कि इन 6 खिलाड़ियों को उपस्थिति में भारतीय टीम विश्व कप 2007 में पहले दौर से ही बाहर हो गई थी. भारतीय टीम के क्रिकेट प्रशंसकों को विश्व कप 2007 में पहले दौर से ही बाहर होने पर बहुत निराशा हुई थी.

सभी खिलाड़ी बना सकते है विश्व कप 2019 टीम में जगह 

आपकों बता दें, कि अबतक इन सभी 6 खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, इसलिए हो सकता है, कि यह सभी 6 खिलाड़ी विश्व कप 2019 टीम में अपनी जगह बना सकते है.

एमएस धोनी का तो भारत की 2019 विश्व कप टीम में स्थान पक्का है. दिनेश कार्तिक भी वर्तमान भारतीय टीम का हिस्सा है और शानदार प्रदर्शन भी कर रहे है, इसलिए उनका स्थान भी भारत की 2019 विश्व कप टीम में माना जा सकता है.

वही बाकि बचे चार खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा भी अगर घरेलू क्रिकेट व आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन करते है, तो उनके पास भी भारत की 2019 विश्व कप टीम में जगह बनाने का मौका होगा.

 

The post इन 6 खिलाड़ियों की वजह से टीम को होना पड़ा था 2007 विश्व कप से बाहर, अब खेल सकते है साल 2019 विश्व कप appeared first on SportzWiki Hindi.