स्टुअर्ट ब्रॉड… इस इंग्लिश क्रिकेटर को हर भारतीय तब से जानता है जब इनको साल 2007 में भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 6 गेंदो पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। अपने एक ओवर में 6 छक्के खाने के बाद युवराज सिंह के साथ ही स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम भी हर कोई जानने लगा। आज वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड आज मना रहे हैं अपना 32वां जन्मदिन
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने आज अपने जीवन के 32 बरस पूरे कर लिए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड का जन्म साल 24 जून 1986 को नॉटिंघम में हुआ था।
स्टुअर्ट ब्रॉड को बचपन से ही क्रिकेट से जबरदस्त लगाव रहा है और क्रिकेट तो स्टुअर्ट ब्रॉड के खून में हैं। क्योंकि उनके पिता क्रिस ब्रॉड भी इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रह चुके थे जो वर्तमान में आईसीसी के मैच रेफरी एलीट पैनल में शामिल हैं।

युवराज से ब्रॉड ने खाए थे 6 गेंदो पर 6 छक्के
अपने पिता के नक्शेकदम पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी क्रिकेट में अपना कदम रखा और साल 2006 में अपने करियर की शुरूआत की। अभी ब्रॉड के इंटरनेशनल करियर परवान भी नहीं चढ़ा था कि साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व टी-20 में भारत के युवराज सिंह के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी 6 गेंदो पर 6 छक्के दे डाले। इसके बाद इनके करियर पर बन आयी।

छक्के खाने के बाद बने इंग्लैंड के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक
लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने एक ओवर में लगे 6 छक्कों को सबक का काम किया। इसके बाद तो स्टुअर्ट ब्रॉड ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पैर जमा लिए। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड अपने जबरदस्त प्रतिभा की बदौलत तीनों ही फॉर्मेट में जगह बनाने में कामयाब रहे। स्टुअर्ट ब्रॉड की गिनती इंग्लैंड के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में की जाने लगी। ब्रॉड ने अपने करियर में उपलब्धियां हासिल करना शुरू कर दिया।

मौजूदा इंग्लैंड टीम के नंबर-2 गेंदबाज हैं ब्रॉड
भले ही आज वर्तमान समय में स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की सीमित ओवर की टीम को तो हिस्सा नहीं है लेकिन जिस तरह से वो इंग्लैंड की टेस्ट टीम के लिए खेल रहे हैं वो इंग्लैंड की टेस्ट टीम की जान हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड अपने साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ इंग्लैंड को जबरदस्त सफलता दिला रहें हैं और एंडरसन के साथ अपनी ऐसी जोड़ी बनायी जो विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी जोड़ी है।

स्टुअर्ट ब्रॉड में है ऑलराउंड काबिलियत
स्टुअर्ट ब्रॉड आज इंग्लैंड के दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर में अब तक खेले 118 टेस्ट मैचों में 28.89 की औसत से 417 विकेट हासिल कर चुके हैं।
ब्रॉड इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं ब्रॉड बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देने का माद्दा रखते हैं जो टेस्ट मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post युवराज से 6 गेंदों में 6 छक्के खाने के बाद बदल गया स्टुअर्ट ब्रॉड का करियर, आज है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.