टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने हाल में ही गौरव कपूर के शो में इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि किस ने उनकी माँ ने बताया था कि उन्होंने रणजी में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे हैं. वही अपने सबसे यादगार पारी की बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कौन सी पारी याद है.
मैं सीधा मैदान में उतरा था

अपने डेब्यू को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय मैं सीधे मैदान में उतरा था. मैं शाम को 7:30 बजे पंहुचा था और अगले दिन सुनील गावस्कर ने आ कर कहा कि हमारी पहले फ़ील्डिंग है. हम टॉस हार गए है. मुझे तो टीम के कई लोगों ने देखा भी नही था.
विश्वनाथ के साथ बल्लेबाज़ी याद है मुझे

अपने ड्रीम इनिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने ओवल में मैच था और मैं सनी बल्लेबाज़ी कर रहे थे. इस दौरान वो आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद गुंडपा विश्वनाथ बल्लेबाज़ी करने आए. वो मेरे लिए मेरे आदर्श थे. उनके साथ बल्लेबाज़ी करना मेरे लिए किसी भी सपने से कम नही था. उनके साथ वहां पर बिताए पल मुझे आज भी याद है. मेरे लिए वो सबसे यादगार पल था. उनके साथ मैंने 100 रन की साझेदारी की. इस दौरान वो 54 रन पर आउट हो गए थे. वो महान था, वो तब शतक बनाते थे जब कोई भी 30 रन नही बना सकता था.
मेरी माँ को गुस्सा आ गया था

रणजी में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उस दिन मैं पार्टी कर के लेट आया था. मेरीमाँ गुस्सा कर रही थी कि रात में 3 बजे कौन है. मैंने उनको मैच के बारे में कुछ नही बताया. अगले दिन जब वो बाहर गई तो उन्हें एक बेल पूरी वाले ने बताया. जिसके बाद वो गुस्से में आए और उन्होंने मुझे बहुत डांटा. अगले दिन तक टीवी और न्यूज़पेपर सब पर ये बात आ गई थी.
The post रवि शास्त्री ने बताया किसने बताया था उनकी माँ को कि उन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे हैं और फिर कैसा था माँ का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.