आईपीएल 2018 का सफर समाप्त होने के बाद ज्यादातर टीमें जीत हार का विश्लेषण करने में जुटी हुई होंगी। टीमें इस बात पर विचार कर रही होंगी कि उनकी हार का मुख्य कारण क्या था? आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए यह बताने जा रहे हैं, कि इन 6 खिलाड़ियों को आरटीएम के जरिए खरीदना टीम को महंगा पड़ गया है।
इन सभी खिलाड़ियों ने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से टीम को काफी निराश किया। आइए एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में…
1- क्रिस मॉरिश

दिल्ली डेयरेडविल्स ने जनवरी में नीलामी से पहले क्रिस मॉरिश को रिनेट किया था। टीम को उन पर काफी भरोसा था लेकिन मॉरिश ने अपने प्रदर्शन से टीम को निराश किया।
ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिश ने इस सीजन 4 मैचों में केवल 46 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 10.21 की इकॉनामी से रन देते हुए 3 विकेट लिए। हालांकि प्रदर्शन को देखकर दिल्ली डेयरडेविल्स को अपने फैसले पर पछतावा जरूर हो रहा होगा।
2- अक्षर पटेल

किंग्स इलेवन पंजाब ने अक्षर पटेल को नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया था। लेकिन वो टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए । हालांकि टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने अक्षर पटेल पर पूरा भरोसा जताया था।
अगर बात अक्षर पटेल के प्रदर्शन की करें तो इस सीजन के 9 मैचों में उन्होंने 3 विकेट झटके और बल्लेबाजी करते हुए 80 रन भी बनाए। अक्षर पटेल को रिटेन करके टीम की मालकिन प्रीति जिंटा पछता रही होंगी।
3- किरॉन पोलॉर्ड

मुंबई इंडियंस का इस आईपीएल में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। खासकर उन खिलाड़ियों का जिन पर टीम की मालकिन नीता अंबानी ने खूब भरोसा जताया। इन्हीं में से एक हैं किरॉन पोलार्ड।
पोलार्ड ने इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट को अब अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा। पोलार्ड ने इस सीजन आईपीएल के 9 मैचों में 19.00 की औसत से 133 रन बनाए हैं।
4- धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी का प्रदर्शन पिछले आईपीएल में अच्छा था। इसी को आधार बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आरटीएम के जरिए खरीदा था। लेकिन टीम की यह चाल असफल निकली। धवल ने अपने प्रदर्शन से टीम को काफी निराश किया।
इस आईपीएल सीजन में राजस्थान ने धवल को शुरूआती आठ मैचों में मौका दिया। लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। इस दौरान धवल ने सिर्फ चार विकेट ही झटके और 9.47 की इकॉनामी से रन दिए।
5- दीपक हूडा

इस आईपीएल सीजन दीपक हूडा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आरटीएम के जरिए शामिल हुए। पूरे सीजन हैदराबाद की बल्लेबाजी चिंता का सबब बनी रही। खासकर दीपक ने अपने प्रदर्शन से पूरे टीम को परेशानी में डाल रखा था।
दीपक हू़डा ने इस सीजन 9 मैचों में 21.75 की औसत से 87 रन बनाए। हैदराबाद भी दीपक हूडा को आरटीएम के जरिए खरीदकर पछता रही होगी।
6- पवन नेगी

पवन नेगी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने आरटीएम के जरिए टीम में बनाए रखा था। टीम नेगी को ट्रंप कार्ड मानकर चल रही थी। लेकिन उन्होंने दो मैचों में ही टीम की लुटिया डुबो दी। हालांकि इसके बाद उन्हें पूरे सीजन किसी भी मैच में मौका नहीं मिला।
ऑलराउंडर खिलाड़ी पवन नेगी ने इस सीजन दो मैचों में 1 विकेट और 3 रन बनाए हैं। आरटीएम की महत्ता को देखते हुए यह नेगी का बेहद खराब प्रदर्शन है।
The post इन 6 खिलाड़ियों को आरटीएम के जरिए खरीदने के बाद अब इन फ्रेंचाइजीयो को हो रहा होगा पछतावा appeared first on SportzWiki Hindi.