Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीरंदाजी वर्ल्ड कप में रांची की दीपिका कुमारी ने 6 साल बाद जीता गोल्ड

साल्ट लेक सिटी। भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप के फाइनल में रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने फाइनल में जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 7-3 के अंतर से मात दी। इसी के साथ दीपिका ने तुर्की में इसी साल होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

दीपिका

विश्व तीरंदाजी संघ की वेबसाइट ने दीपिका के हवाले से लिखा है, अंतत! मैंने जब स्वर्ण जीता तो यही शब्द अपने आप से कहा था। मैं अपने आप से बार-बार कह रही थी। अपना सर्वश्रेष्ठ करो, यह तुम्हारा समय है। अपने खेल का लुत्फ उठाओ और बाकी सब भूल जाओ।

दीपिका ने इससे पहले 2012 में इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।

दीपिका के अलावा अभिषेक वर्मा ने भी इस टूर्नामेंट में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं मिश्रित टीम स्पर्धा में अभिषेक के साथ ज्योति सुरेखा वेनाम ने भी कांस्य पदक जीता।

इन सभी को शानदार जीत पर अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने बधाई दी और कहा, दीपिका कुमारी को व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर बधाई। अभिषेक वर्मा को व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत और टीम स्पर्धा में अभिषेक के साथ ज्योति को कांस्य पदक जीतने पर बधाई।

The post तीरंदाजी वर्ल्ड कप में रांची की दीपिका कुमारी ने 6 साल बाद जीता गोल्ड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.