ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान बैक पेन से परेशान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो फिलहाल ठीक होने की स्थिति में हैं। रबाडा को आशा है कि जुलाई में श्रीलंका दौरे से पहले वो फिट हो जाएंगे।
चोट की वजह से रबाडा इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में भाग नहीं ले पाए थे। लेकिन अब वो श्रीलंका में होने वाली सीरीज में वापसी को लेकर आश्वस्त है।
चौथे टेस्ट में लगी थी चोट

द.अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज हो रही थी। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच वंडरर्स में खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान कगीशो रबाडा कमर के निचले भाग में दर्द से परेशान देखे गए थे।
सीरीज के तुरंत बाद रबाडा ने कहा था, कि उन्हें आराम की शख्त जरूरत है। बता दें कि रबाडा लंबे समय से लगातार टेस्ट मैच खेल रहे थे।
बता दें कि इसी सीरीज के तीसरे मैच के तीसरे दिन पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ,डेविड वार्नर और बेनक्रॉफ्ट ने बॉल टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे आईपीएल

इस आईपीएल सीजन में रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाज की आस सभी क्रिकेट फैंस लगा बैठे थे। लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका तब लगा जब रबाडा को क्रिकेट अफ्रीका ने चोटिल घोषित करते हुए लगभग ढाई महीने तक आराम की बात कही। बता दें कि कगीसो रबाडा दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा थे।
रबाडा ने जीते छह अवॉर्ड

23 वर्षीय तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने शनिवार को सैंडटन में सीएसके अवॉर्ड में भाग लिया। इस दौरान रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर ऑफ द ईयर समेत छह अवॉर्ड जीते।
इस दौरान राबाडा ने कहा कि “जब हम चोटिल हुए थे, तो मुझे तीन माह तक आराम के लिए कहा गया था। साथ ही श्रीलंका सीरीज के लिए तैयार रहने को कहा गया था। फिलहाल सबकुछ अच्छा रहा तो हम जुलाई तक वापसी का इंतजार कर रहे हैं।”
जुलाई में द.अफ्रीका-श्रीलंका के दौरे पर होगी। यहां पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच,पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 12-16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट मैच गाले क्रिकेट स्टेडियम में होना है। हालांकि फिक्सिंग और पिच से छेड़छाड़ की वजह से गाले में होने वाले मैच का स्थान बदला जा सकता है।
The post 6 अवॉर्ड जीतने के बाद रबाडा ने कहा,श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी की है उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.