Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार विश्वकप खेलने वाले ये 7 युवा खिलाड़ी विश्वकप 2019 में बन सकते है मैन ऑफ द टूर्नामेंट, 7 में 2 भारतीय भी शामिल

क्रिकेट के प्रशंसक इन दिनों क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। इस विश्व कप में क्रिकेट प्रशंसकों की कई खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। कई टीमों के पास ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो अभी टीम के लिए उभरते सितारों में से एक साबित हो रहे हैं।

विश्व कप में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

ऐसे में विश्व कप इन उभरते हुए सितारों के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है। तो आपको आज हम बताते हैं सभी टीमों के ऐसे 7 स्टार खिलाड़ी जिन पर रहेंगी विश्व कप में सबसे ज्यादा नजरें……

हार्दिक पंड्या(भारत)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले दो सालों में भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी में से एक बन गए हैं हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के सबसे उभरते ऑलराउंडर खिलाड़ी में से एक हैं।

हार्दिक पंड्या के लिए आने वाला विश्व कप बहुत ही अहम माना जा रहा है। हार्दिक पर इस विश्व कप में भारतीय टीम को बड़ी उम्मीदें बंधी हैं। अब तक भारतीय टीम के लिए उपयोगी ऑलराउंडर साबित होने वाले पंड्या ने 38 वनडे मैचों में 628 रन बनाने के साथ ही 39 विकेट हासिल किए हैं।

कुशल मेंडिस (श्रीलंका)

श्रीलंका की क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने नवीनीकरण के दौर से गुजर रही है। एक साथ कई दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद टीम के पास युवा खिलाड़ी भर आए हैं। इन युवा खिलाड़ियों में प्रतिभाशाली बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

श्रीलंका की टीम कुशल मेंडिस में आने वाला अपना भविष्य का सितारा मान रहा है। कुशल मेंडिस पर श्रीलंका टीम को विश्व कप में बहुत भरोसा है। कुशल ने अब तक 44 वनडे मैचों में 1239 रन बनाए हैं। जिनके लिए विश्व कप टर्निंग पॉइंट साबित होगा।

हसन अली ( पाकिस्तान)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा टीम में तेज गेंदबाज हसन अली का रोल अब बहुत ही अहम हो चला है। पाकिस्तान को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी का ताज दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले हसन अली पर एक बार फिर से विश्व कप में भी बहुत उम्मीदें हैं।

पाक युवा गेंदबाज हसन अली पाकिस्तान की पिचों पर चैंपियंस ट्रॉफी जैसा कमाल दिखा सकते हैं। जो पाकिस्तान के लिए मैच विनर बन सकते हैं। हसन अली ने 30 वनडे मैचों में 62 विकेट हासिल किए हैं।

राशिद खान( अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान पर तो इन दिनों चाहे कोई भी टूर्नामेंट पर सबसे ज्यादा नजरें रहती हैं। राशिद खान ने अपनी मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी से दिग्गज बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

राशिद खान खासकर सीमित ओवर की क्रिकेट में बहुत ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली अफगान टीम को राशिद खान से बहुत ज्यादा ही उम्मीदें हैं। राशिद ने अपने करियर के 43 वनडे मैचों में 100 विकेट हासिल कर लिए हैं।

कगिसो रबाडा( दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण की धुरी बन गए हैं। कगिसो रबाडा ने अपनी तेज गति की गेंदबाजी से अब तक तो बल्लेबाजों के बीच खौफ पैदा किया है।

रबाडा विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। रबाडा के लिए आने वाला विश्व कप बहुत ही खास होने वाला है। रबाडा ने अब तक खेले 48 वनडे मैचों में 75 विकेट झटके हैं।

बाबर आजम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज बाबर आजम पर रहेंगी। युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान के बड़े बल्लेबाजों के संन्यास लेने के बाद अपनी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।

बाबर आजम की बल्लेबाजी में जबरदस्त परिपक्वता नजर आती है। ऐसे में बाबर आजम पर विश्व कप में हर किसी की नजरें रहेंगी। बाबर आजम ने अब तक 41 मैचों में 1789 रन बनाए हैं।

जसप्रीत बुमराह( भारत)

भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रभाव कितना है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।

बुमराह ने अपने अब तक के वनडे करियर में भारतीय टीम को कई जीत दिलाई हैं। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। बुमराह ने अब तक खेले अपने वनडे करियर के 37 मैचों में 64 विकेट हासिल किए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पहली बार विश्वकप खेलने वाले ये 7 युवा खिलाड़ी विश्वकप 2019 में बन सकते है मैन ऑफ द टूर्नामेंट, 7 में 2 भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.