Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

7वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने से चूकी भारतीय महिला टीम, बांग्लादेश 3 विकेट से जीता

कुआलालम्पुर। बांग्लादेश की महिलाओं ने एक रोमांचक मुकाबले में छह बार के चैम्पियन भारत को हराकर रविवार को यहां पहली बार टी-20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। महिला एशिया कप के इतिहास पहली बार भारत के अलावा किसी अन्य देश ने यह खिताब पर कब्जा किया है। 2004 से 2008 तक इस टूर्नामेंट के मुकाबले में 50 ओवर फॉरमेट के हुआ करते थे लेकिन 2012 से इसे 20 ओवर का कर दिया गया।

टीम इंडिया

भारत की ओर से दिए गए 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज शमिमा सुल्तान (16) और अयशा रहमान (17) ने बांग्लादेश को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 35 रने जोड़े।

लेग स्पिनर पूनम यादव ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट करके मैच में भारत की वापसी कराई। यादव ने फरजाना हक को 11 के निजी स्कोर पर पवेलियन विपक्षी टीम के कुल स्कोर 55/3 कर दिया।

निगार सुल्ताना (27) और रुमाना अहमद (23) ने चौथे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। सुल्ताना को यादव ने अपना चौथे शिकार बनाया, उन्होंने मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए।

चौथा झटका लगने के बाद बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और अंतिम ओवर में उन्हें जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुद गेंदबाजी का जिम्मा उठाया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और मैच को अंतिम गेंद तक ले गई।

बांग्लादेश को जीत के लिए अंतिम गेंद पर दो रनों की आवश्यकता थी। कौर ने अच्छी गेंद डाली, बल्लेबाज जहांआरा आलम ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला लेकिन दिप्ती शर्मा गेंद को विकेटकीपर के दस्तानों तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाई और भारत को पहली बार बिना खिताब के टूर्नामेंट से वापस लौटना पड़ा।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवारों में नौ विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन बनाए।

भारत की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) एवं मिताली राज (11) पहले विकेट के लिए केवल 12 रन ही जोड़ सकीं। मंधाना को कप्तान सलमा खातून ने रन आउट करके भारत को पहला झटका दिया।

शुरूआती झटका लगने के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 32 रन हो गया। हरमनप्रीत एवं वेदा कृष्णमूर्ति (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। कृष्णमूर्ति को आउट करके इस साझेदारी को सलमा खातून ने तोड़ा।

अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (10) एवं हरमनप्रीत के बीच में 33 रनों की साझेदारी हुई और भारत का कुल स्कोर 112 तक पहुंच पाया।

बांग्लादेश की ओर से खादिजा तुल कुबरा और रूमाना अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमा खातून एवं जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिला।

रूमाना अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

The post 7वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने से चूकी भारतीय महिला टीम, बांग्लादेश 3 विकेट से जीता appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.