Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को दी 7 विकेट से दी मात, तो वीरेंद्र सहवाग ने 7 के अजीबोगरीब संयोग पर कही ये बात

महिला टीमों के बीच एशिया कप 2018 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट करारी शिकस्त देकर टी-20 एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 72 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही जिससे वह अंत तक नहीं उबर पाई.

पाकिस्तान की टीम बेबस आई नज़र 

पाकिस्तान की सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाईं. पाकिस्तान की ओर से टिककर सिर्फ सना मीर ने बल्लेबाजी की. वह 20 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज बेबस नजर आए. एकता बिष्ट ने लाजवाब गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवरों में 14 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. बेहतरीन गेंदबाजी के लिए एकता बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारतीय टीम का रहा शानदार प्रदर्शन 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. मिताली राज और दीप्ति शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. दो विकेट खोकर लड़खड़ाई टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद 34 रन और स्मृति मंधाना 38 रन ने संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अहम साझेदारी की. जिसकी बदौलत भारतीय टीम पाकिस्तान को मात देने में कामयाब रही.

सहवाग ने दी बधाई 

भारतीय महिला टीम की इस कामयाबी के बाद भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर भारतीय महिला टीम को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान महिला टीम को महिला एशिया कप 2018 के मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम करने के लिए भारतीय महिला टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. चलिए इसे 7वां टाइटल बनाते हैं.”

The post भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को दी 7 विकेट से दी मात, तो वीरेंद्र सहवाग ने 7 के अजीबोगरीब संयोग पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.