Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

काउंटी में चेतेश्वर पुजारा की बेहद धीमी पारी 70 मिनट बल्लेबाजी कर बनाया सिर्फ एक रन

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर की तरफ से खेल रहे है. इस    दौरान पुजारा की एक और बेहद धीमी पारी सामने आयी है. इससे पहले भी वह एक बेहद धीमी पारी खेल चुके हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच खेलने के बाद पुजारा जब वापस काउंटी क्रिकेट में अपनी टीम यॉर्कशायर से जुड़े तो उनका  प्रदर्शन अच्छा नही रहा. पहले दो मैचों में तो वह अपना खाता तक नही खोल पाए थे. वहीं अब पुजारा बेहद धीमी पारी खेली है.

एक घंटा 10 मिनट की बल्लेबाजी के बाद बनाया एक रन

सोमवार को सरे के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे पुजारा ने पहला रन बनाने के लिए एक घंटे 10 मिनट से ज्यादा का समय लिया. इस दौरान पुजारा ने कुल 41 डॉट बॉल खेलीं. आखिर अपनी पारी की 42वीं गेंद पर पुजारा ने रियान पटेल की पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला. इस दौरान उन्होंने 70 से 73 मिनट के आसपास मैदान पर वक्त बिताया.

पुजारा ने अपनी इस पारी में 111 गेंद का सामना कर महज 23 रन बनाए. जबकि 147 मिनट यानी दो घंटे 27 मिनट खेलने के बाद उन्होंने तीन चौके लगाए.

एक और धीमी पारी में 54वीं गेंद पर खोला था खाता 

चेतेश्वर पुजारा इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में अपनी एक धीमी पारी खेल चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए जोहान्सबर्ग टेस्ट में बिना रन बनाए 53 गेंद का सामना किया था. 54वीं गेंद पर उन्होंने अपनी पारी का पहला रन बनाया था. हालांकि इस पारी में भारतीय टीम 187 रन पर ऑल आउट हो गई थी और पुजारा ने 179 गेंद खेलकर 50 रन बनाए थे. भारत ने यह टेस्ट 63 रन से जीता था.

इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पुजारा का फॉर्म में आना बेहद जरुरी है. वह वहां की परिस्थियों को पूरी तरह समझ चुके हैं. इसलिए अगर वह फॉर्म में रहते हैं तो ये भारतीय टीम के लिए बेहतर रहेगा.

The post काउंटी में चेतेश्वर पुजारा की बेहद धीमी पारी 70 मिनट बल्लेबाजी कर बनाया सिर्फ एक रन appeared first on SportzWiki Hindi.