Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब एक ही मैच में 7 भारतीय बल्लेबाजो को पाकिस्तान ने किया था बोल्ड, जाने कौन बना था इस मैच का विजेता

क्रिकेट में अगर कोई रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहेगा तो आज इतने रिकॉर्ड है कि देखते-देखते तक जायेंगे लेकिन ये रिकॉर्ड कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि आज हर मैच में लगातार रिकॉर्ड बनते रहते है और टूटते भी है।

आज किसी बल्लेबाज के रूप में देखें तो सबसे ज्यादा रिकॉर्ड भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक, सबसे ज्यादा रन बनाये है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक दिवसीय (वनडे) फॉर्मेट में एक मैच में सबसे ज्यादा बोल्ड आउट होने का रिकॉर्ड तो न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के नाम है जिन्होंने साल 1985 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में यह अजीब रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम के 8 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड आउट हुए थे।

वहीं एक बार भारतीय टीम यही रिकॉर्ड बनाने जा रही थी और 10 बल्लेबाजों में 7 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए थे। जी हाँ, भारतीय टीम आज इस रिकॉर्ड के मामले में पांचवें पायदान पर है। हालाँकि, इनके अलावा कई और टीमें भी एक मैच में 7 विकेट बोल्ड आउट के रूप में दे चुकी है।

भारत ने कब बनाया था यह रिकॉर्ड

अगर हम इस मैच की बात करें तो यह मुकाबला 28 सितम्बर 1997 को भारत और पाकिस्तान के बीच हैदराबाद (सिंध) में खेला गया था जिसमें भारत के 7 बल्लेबाज बोल्ड आउट हुए थे। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए हमेशा के लिए ऐतिहासिक बन गया था क्योंकि इसके बाद भारत के खिलाड़ी इतने एक मैच में कभी बोल्ड नहीं हुए थे।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद खराब बल्लेबाजी के चलते महज 170 रन ही बना पाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गयी।

इस दौरान सचिन, रॉबिन सिंह, अजहरुद्दीन, द्रविड़, अजय जडेजा, अबे कुरुविला और देबाशीष मोहंती बोल्ड आउट हुए थे। यह भारतीय वनडे मैच में पहली मर्तबा हुआ था जब सात बल्लेबाज बोल्ड हुए थे।

कौन जीता था यह मैच

इस मैच में पाकिस्तान को महज 171 रन ही बनाने थे जो उन्होंने 43.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर ही बना दिए थे। भारत की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा द्रविड ने 50 रनों की पारी खेली थी तो पाकिस्तान की तरफ से शाहिद अफरीदी ने 45 रन बनाये थे।

The post जब एक ही मैच में 7 भारतीय बल्लेबाजो को पाकिस्तान ने किया था बोल्ड, जाने कौन बना था इस मैच का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.