Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला एशिया कप: पकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

कुआलालम्पुर। बांग्लादेश से मिली हार से सबक लेते हुए महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। कुआलालम्पुर में शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए दिया गया 73 रनों का लक्ष्य भारत ने 17वें ओवर में ही पूरा कर लिया।

ind-vs-pak

पकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन भारतीय गेंदबाजों की घटक गेंदबाजी की आगे पकिस्तान की टीम तास के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने उसे निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 72 रनों पर ही समेत दिया।

जवाब में खेलते हुए भारत ने स्मृति मंधाना (38) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 34) की उम्दा पारियों की बदौलत 16.1 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मिताली राज (0) और दीप्ति शर्मा (0) खाता नहीं खोल सकीं जबकि मंधाना ने 40 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए। कप्तान ने 49 गेंदों पर तीन चौके लगाए। पाकिस्तान की ओर से अनाम अमीन को दो विकेट मिले जबकि नशारा संधू ने एक विकेट लिया।

एकता को प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। एकता के अलावा शिखा पांडेय, अनुजा पाटिल, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

पाकिस्तान की टीम के लिए दो बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकीं। नाहिदा खान ने 18 रन बनाए जबकि सना मीर ने 20 रनों की नाबाद पारी खेली। डियाना बेग छह रनों पर नाबाद लौंटीं।

The post महिला एशिया कप: पकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.