खेल डेस्क। मलेशिया पर आसानी से जीत के बाद आखिर भारतीय महिला टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 141 रन बनाये लेकिन बांग्लादेश की टीम ने 19.4 ओवरों में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
भारत की और से केवल कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली और इनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 28 गेंदों में 32 रनो की पारी के साथ 141 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन फर्गाना हक़ की शानदार 46 गेंदों में 52 रनो की पारी और रूमाना अहमद की 34 गेंदों में 42 रनो की पारी ने भारत के इस लक्ष्य को छोटा साबित कर दिया और बांग्लादेशी की टीम ने 3 विकेट खोकर यह स्कोर हासिल कर लिया।
आखिरी चार ओवरों में बांग्लादेश की टीम को 32 रन की जरूरत थी फर्गाना ने बाएं हाथ के स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को 17 वें ओवर में दो चौके लगाए। अगले ओवर में रुमान ने झुलन गोस्वामी के ओवर 10 रन लेकर इस मैच अंतिम स्थिति में ला खड़ा किया। आखिर फर्गाना को उनकी शानदार पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।