Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम, पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

महिला एशिया कप में आज भारतीय महिला क्रिकेट का मुकाबला पाकिस्तानी महिलाओं के साथ क्वालालंपुर के किनारा एकेडमी में खेला गया जिसमें भारतीय विमन्स टीम ने पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेटों से हरा दिया है। इससे पहले भारतीय टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा था सिवाय एक मैच बांग्लादेश के खिलाफ इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी के भारत अब फाइनल में पहुँच गया है।

आज खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसके भारतीय लड़कियों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को महज 72 रनों पर ही रोक दिया।

आज इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा अनुभवी सना मीर ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली तो ओपन्र नाहिदा खान ने 18 रन बनाये जिसके बदौलत टीम का स्कोर 72 तक पहुँच पाया।

भारतीय लड़कियों ने शानदार गेंदबाजी

भारतीय महिला टीम में आज एक बार फिर से गेंदबाज एकता बिष्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और शिखा पांडे सहित अनुजा पाटिल ने एक-एक विकेट लिया।

खराब शुरुआत के बाद भी पाकिस्तान को चटाई धूल

गौरतलब हो कि भारतीय महिला टीम को आज के इस मैच में ज्यादा रनों की दरकार नहीं थी लेकिन फिर भी शुरुआत बहुत खराब रही और पिछले मैच में अपने 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली मिथाली राज बिना कोई रन बनाये ही पहले ही ओवर में आउट हो गयी।

साथ ही इसके बाद दूसरा विकेट भी महज 5 रन पर ही गिर गया। इस कारण भारत की स्थिति थोड़ी खराब जरूर थी लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अच्छे से बल्लेबाजी की।

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया। आज सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने (38) ने बनाए तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इनका बखूबी साथ देते हुए नाबाद (34) रनों की पारी खेल भारत को पाकिस्तान पर जीत दिलाई। अब भारतीय टीम फाइनल में पहुँच गयी है जहाँ उन्हें कल फाइनल खेलना है। दूसरी टीम कौनसी होगी इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है।

The post एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम, पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.