Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देखकर खुश हुए रोनाल्डो, 7 साल के बेटे ने दागा जबरदस्त गोल

नई दिल्ली
महान फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम पुरी दुनिया के लोग जानते हैं। मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे सभी फैंस के नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिकी होती हैं, लेकिन अब एक ऐसा नजारा देखने को मिला हैं जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, लिस्बन में खेले गए पुर्तगाल और अल्जीरिया के मैच के बाद रोनाल्डो के बेटे ने सभी को चौंका दिया। 7 साल के जूनियर रोनाल्डो ने लेफ्ट कॉर्नर के टॉप से गोल किया। उस वक्त रोनाल्डो भी वहां उन्हें गोल करता देख हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
 

विश्व कप से पहले इस मैच में पुर्तगाल ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। मैच के साथ ही स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल में वापसी की। वह इससे पहले खेले गए दो दोस्ताना मैचों में टीम के साथ नहीं थे। पिछले 10 दिनों में पुर्तगाल ने ट्यूनीशिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, वहीं बेल्जियम के साथ गोलरहित ड्रॉ मैच खेला है। पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ 15 जून को खेलते हुए विश्व कप अभियान का आगाज करना है। इसके बाद उसे 20 जून को मोरक्को और फिर ईरान के साथ भिड़ना है।