Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने बदला नियम, अब वनडे रैंकिंग की टॉप 8 टीम नहीं बल्कि भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीम को विश्वकप 2023 के क्वालीफाई के लिए खेलना होगा ये टूर्नामेंट

आईसीसी की इस बार वर्ल्ड कप में सिर्फ 10 टीमें होने की वजह से काफी ज्यादा आलोचना हो रही है. वही इस वजह से सीख लेते हुए आईसीसी ने 2023 के वर्ल्ड कप को लेकर अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है. उस दौरान वर्ल्ड कप में 13 टीमें हिस्सा लेंगी. तो आइये जानते है कि आईसीसी कैसे टीमों का चुनाव करेगी.

जानिए कैसे प्रवेश पा सकेंगी टीमें 

Australia

2023 के वर्ल्ड को लेकर आईसीसी ने अभी से घोषणा कर दी है. इस दौरान आईसीसी ने बताया है कि वो वर्ल्ड कप में भारत के अलावा रैंकिंग में टॉप 8 पर कायम टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा. इसके बाद one-day international tournament का आयोजन होगा. जिसमे रैंकिंग में 12 नंबर तक काबिज़ टीमों के अलावा नीदरलैंड को भी मौका मिलेगा.

आप को बता कि पिछले साक ही नीदरलैंड ने वन डे टीम का स्टेट्स हासिल किया है. इस टूर्नामेंट में अच्छा करने वाली टॉप 5 टीमों को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा.

हम ज्यादा से क्रिकेट चाहते है 

क्रिकेट आयरलैंड के वार्नर वॉरेन डीट्रोम ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि फिलहाल हमें आईसीसी की पूर्ण सदस्यता दी गई थी.  क्रिकेट आयरलैंड के लिए दो प्रमुख प्राथमिकताओं में से सबसे महत्वपूर्ण है कि हमारा टेस्ट मैच खेलना था और एफ़टीपी के हिस्से के रूप में एक व्यापक स्थिरता कार्यक्रम होना. हम लगातार इस दिशा में काम कर रहें है. हमे उमीद है कि हम क्रिकेट फैन्स और खिलाड़ियों को कुछ अच्छा दे सकेंगे. 

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम आने वाले पांच सालों के लिए 135 मैच चाहते है. ये मैच देश और देश के बाहर होंगे. हमारी कोशिश है कि हम खिलाडियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दे सके ताकि वो जल्द से जल्द अपने खेल में सुधार कर सके. हम अपने फैन्स को भी ज्यादा से ज्यादा से क्रिकेट दिखाना चाहते है.

The post आईसीसी ने बदला नियम, अब वनडे रैंकिंग की टॉप 8 टीम नहीं बल्कि भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीम को विश्वकप 2023 के क्वालीफाई के लिए खेलना होगा ये टूर्नामेंट appeared first on SportzWiki Hindi.