Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली बने दुनिया के 83वें से सबसे अमीर खिलाड़ी, पिछले 12 महीनों में कमाए है इतने करोड़

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, निस्संदेह, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक है। वह वर्तमान में टीम इंडिया के तीनों प्रारूपों में कप्तान हैं और लगातार अच्छा क्रिकेट खेलते हुए नजर आते है। इन्हें आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से बहुत प्यार मिल रहा है और साथ ही हाल ही में ये फ़ोर्ब्स पत्रिका में 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वालों एक बार फिर से शामिल हो गए है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें इस साल के आईपीएल में 17 करोड़ के साथ टीम में बनाए था और ये सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। यहां तक ​​कि उन्हें नई अनुबंध सूची में भारतीय क्रिकेट नियामक मंडल (बीसीसीआई) द्वारा नए ए+ ग्रेड से सम्मानित किया गया था, जो 1 मिलियन डॉलर से अधिक वार्षिक कमाई करता है।

फोर्ब्स पत्रिका में किस रैंक पर है विराट कोहली

विराट कोहली 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में 24 मिलियन डॉलर के कुल वेतन के साथ 83वें स्थान पर है। 29 वर्षीय कोहली लगातार ऊँचाइयाँ छू रहे है और अब लगातार दूसरी बार फोर्ब्स की इस पत्रिका में शामिल हुए है। हालाँकि आज वर्तमान में विराट से आगे ऐसे कई खिलाड़ी है जो कई गुना आगे है।

यह खिलाड़ी है सबसे आगे, जिनकी कमाई है इतनी

वहीं फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में सबसे आगे अमेरिकन बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर है जो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी है और कोहली से इनकी कमाई 12 गुना ज्यादा है। साथ ही कई फुटबॉल खिलाड़ी भी है जो कोहली से कई गुना कमाई के मामले में आगे है। विराट कोहली ने पिछले 12 महीनों में 160 करोड़ रुपये कमाए है।

गौरतलब हो कि हल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कप्तान विराट कोहली को ए+ श्रेणी में शामिल किये गए है। इस कैटेगरी में जो भी खिलाड़ी शामिल है उन्हें सालाना एक मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं।

The post विराट कोहली बने दुनिया के 83वें से सबसे अमीर खिलाड़ी, पिछले 12 महीनों में कमाए है इतने करोड़ appeared first on SportzWiki Hindi.