Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक के 8 साल पहले टीम से बाहर होने के पहले ये खिलाड़ी कर चुके है टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग

क्रिकेट को एक नए मुकाम पर पहुँचाने का काम आईपीएल ने किया है. नहीं तो कौन सोच सकता है की 8 साल से टीम से बाहर खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है. इतने साल टीम से बाहर रहने के बाद खिलाड़ी या तो अपने संन्यास की घोषणा कर देता है या क्रिकेट के जानकार लोग उस खिलाड़ी का करियर समाप्त बता देते है.

ये आईपीएल की ही देन है की दिनेश कार्तिक जिन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2010 में खेला था, वो अब फिर से टीम के लिए 8 साल के बाद सफ़ेद जर्सी में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी करते दिखेगा.

MS Dhoni, Dinesh Karthik and Virat Kohli

अफगानिस्तान के साथ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच जिसमें रिद्धिमान साहा को शामिल किया गाया था. लेकिन साहा के अनफिट होने के बाद दिनेश कार्तिक को इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए चुना गया है.

चयनकर्ताओं के मन में दो नाम आ रहे थे, जिसमें पार्थिव पटेल और दुसरे दिनेश कार्तिक थे. अंतिम रूप से दिनेश कार्तिक के ऊपर मोहर लगा दी गयी. और वो अब 8 साल बाद टीम के लिए सफ़ेद जर्सी में दिखेंगे जो कि दिनेश कार्तिक के फैन्स के लिए सुहाना अवसर होगा.

अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे में भी दिनेश कार्तिक को चुना गया है. इस लिहाज से कार्तिक के पास अब टीम में जगह बनाने का अच्छा अवसर है जिसे वह भुनाने के लिए तैयार है.

कुछ विकेटकीपर बल्लेबाज जिन्होंने अपना अंतिम मैच कब खेला 

महेंद्र सिंह धोनी 

Image result for धोनी क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी, जब टीम को एक अच्छे विकेटकीपर की तलाश थी उस समय धोनी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और वह राष्ट्रीय टीम का गौरव बन गए. इसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुडके नहीं देखा. धोनी ने 2005 से लेकर 2014 तक 90 टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग की. इन्होने अपना आखिरी टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. खराब फॉर्म के कारण टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी. जब से अब तक विकेटकीपर की तलाश चालू है.

रिद्धिमान साहा 

Wriddhiman Saha

2014 के पहले तक साहा विकेटकीपर के तौर पर उपलब्ध रहते थे. लेकिन कभी भी ये प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने. धोनी के संन्यास के बाद ये नियमित विकेटकीपर बन गए. इसके साथ ही ये चोटों से भी जूझते रहे. यही कारण रहा की विकेटकीपर के तौर पर कोई भी अभी टीम में स्थिर जगह नहीं बना सका.

 

नमन ओझा 

Image result for नमन ओझा क्रिकेटर

साहा के चोटिल होने के बाद ओझा को बुलाया गया लेकिन कप्तान धोनी के होते हुए इनको दर्शक बनकर ही रहना पड़ा. इन्होने अपना आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला जब इनको चोटिल साहा के स्थान पर जगह दी गयी.

विराट कोहली 

Image result for कोहली क्रिकेटर

आपके जेहन में भी अगर ये नाम आ जाये विकेटकीपर विराट कोहली तो आप हैरान हो जायेंगे, लेकिन एक बार साउथअफ्रीका के खिलाफ धोनी ने अपने ग्लव्स उतार के कोहली को थमा दिए तब कोहली ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था.

लोकेश राहुल 

Image result for लोकेश राहुल क्रिकेटर

लोकेश राहुल को उस समय  विकेटकीपिंग करनी पड़ी जब श्रीलंका से मैच खेलते हुए साहा को चोट लग गयी. तब लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला. इसके बाद ही नमन ओझा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.

The post दिनेश कार्तिक के 8 साल पहले टीम से बाहर होने के पहले ये खिलाड़ी कर चुके है टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग appeared first on SportzWiki Hindi.